सुभाष घई का पोस्ट
सुभाष घई ने इंस्टाग्राम पर ताल का एक पोस्टर हाथ में पकड़े हुए तस्वीर शेयर की है। इसी के साथ उन्होंने बताया कि फिल्म की तारीफ रोजर एबर्ट ने की थी। इसी के साथ उन्होंने प्रशंसकों से पूछा कि क्या उन्हें इसे नए कलाकारों और निर्देशक के साथ 'ताल 2' बनानी चाहिए।
फिल्म को मिली सबसे बड़ी तारीफ
अपनी पोस्ट में सुभाष घई ने यह भी बताया कि उन्हें इस फिल्म के लिए सबसे बड़ी तारीफ किससे मिली थी। साल 2005 में शिकागो के 'एबर्टफेस्ट' में फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान हॉलीवुड के मशहूर फिल्म समीक्षक रोजर एबर्ट ने फिल्म 'ताल' की तारीफ की थी।
रोजर एबर्ट ने कही यह खास बात
रोजर एबर्ट ने 'ताल' को 'शुद्ध मनोरंजन' और 'मासूमियत से भरी' फिल्म बताया था। उन्होंने कहा था कि इस फिल्म में हॉलीवुड के पुराने दौर के क्लासिक संगीत जैसा जादू है, जो अब अमेरिकी फिल्मों से गायब हो चुका है। वह फिल्म के गानों, डांस और ऐश्वर्या राय की एक्टिंग से बहुत प्रभावित हुए थे।