फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Star Parivar Awards: श्वेता तिवारी से लेकर शिवांगी जोशी तक, स्टार परिवार अवॉर्ड में शामिल हुए कई सितारे

Sun, 21 Sep 2025 07:51 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Star Plus 25 Years: स्टार प्लस के 25 साल का जश्न बड़ी ही धूम-धाम से मनाया गया। इस जश्न में कई टीवी सेलेब्स शामिल हुए। स्टार प्लस के 25 साल की शानदार यात्रा को इन सेलेब्स ने अपनी मौजूदगी से और यादगार बना दिया।
विज्ञापन
श्वेता तिवारी और शिवांगी जोशी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टार प्लस अपनी 25वीं सालगिरह मना रहा है। इस खास मौके का जश्न स्टार परिवार अवॉर्ड्स 2025 में धूमधाम से मनाया गया। यह कार्यक्रम मुंबई के गोरेगांव में फिल्मसिटी में हुआ, जहां टीवी के कई बड़े सितारों ने रेड कार्पेट पर अपनी चमक बिखेरी।
विज्ञापन

क्या रहा खास
इस बार का स्टार परिवार अवॉर्ड्स इसलिए खास था क्योंकि इसमें स्टार प्लस के पुराने शोज के सितारे भी शामिल हुए। ‘कसौटी जिंदगी की’ के प्रेरणा और मिस्टर बजाज यानी श्वेता तिवारी और रोनित रॉय 17 साल बाद एक साथ नजर आए, जिसे देख फैंस बहुत खुश हुए। इसके अलावा ‘ये है मोहब्बतें’ की इशिता और रमन यानी दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल भी मौजूद थे। पुरानी कोमोलिका उर्वशी ढोलकिया ने भी इस जश्न में हिस्सा लिया।

 

आज की सितारों की भी दिखी धूम
आज के सितारों में ‘अनुपमा’ की रूपाली गांगुली, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की समृद्धि शुक्ला और ‘डोरी’ के अमर उपाध्याय ने भी अपनी शानदार मौजूदगी से सबका दिल जीता। हालांकि, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की तुलसी यानी स्मृति ईरानी इस इवेंट में रेड कार्पेट पर नजर नहीं आईं।
विज्ञापन

स्टार परिवार अवॉर्ड्स का मजा
स्टार परिवार अवॉर्ड्स में पहले ही कलाकारों की परफॉर्मेंस की शूटिंग हो चुकी थी। इस इवेंट में सितारों को सम्मानित किया गया। यहां बेस्ट एक्टर या एक्ट्रेस जैसे अवॉर्ड नहीं दिए जाते, बल्कि सबसे पसंदीदा बहू, बेटा, सास, ससुर जैसे मजेदार अवॉर्ड्स मिलते हैं। दर्शक अपने पसंदीदा किरदारों को वोट करते हैं, और फिर उन किरदारों को निभाने वाले कलाकारों को सम्मान मिलता है।

यह भी पढ़ें: Gulshan Grover: 'बैड मैन' के नाम से मशहूर गुलशन ग्रोवर ने 'गुड मैन' के भी रोल निभाए, जानिए फिल्मों के नाम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें