मशहूर निर्देशक मनोज नाइट शामलन के नए वेब शो सर्वेंट की कहानी एक ऐसी मां की है जो घर की एक गुड़िया को ही अपनी संतान मान बैठती है और उससे प्यार करने लगती है। स्टार भारत का नया सीरियल मेरी गुड़िया भी कुछ कुछ ऐसी ही कहानी लेकर आ रहा है, बस इसमें गुड़िया का किरदार बदलकर मां का हो गया है।
गौरव बजाजा और अलीशा स्टारर इस शो में मां बनी गुड़िया की आवाज देने जा रही हैं मशहूर अभिनेत्री साक्षी तंवर। पिछली बार साक्षी ने आमिर खान की दंगल में मां का जबर्दस्त किरदार निभाया था।
सूत्र बताते हैं कि इस शो में मां का किरदार निभाने वाली गुड़िया (डॉल) को बनाने के लिए कड़ी मेहनत की गई है और इसे खासतौर से शो के लिए डिजाइन किया गया है। निजी जिंदगी में साक्षी तंवर ने अब तक शादी नहीं की और एक बच्चे को अच्छा जीवन देने के लिए उन्होंने हाल ही में 8 महीने की एक बच्ची को गोद लिया है।
प्रोडक्शन हाउस से मिली जानकारी के अनुसार साक्षी तंवर का नाम तमाम महिला कलाकारों की लंबी लिस्ट से छांटा गया है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि दर्शक उन्हें इससे पहले भी एक अच्छी बहू, अच्छी पत्नी और एक अच्छी मां के किरदार में खूब देख चुके हैं। उनके हाल ही में एक बच्ची को गोद लेने की बात ने भी निर्माताओं को साक्षी तंवर का चयन करने में मदद की।
EXCLUSIVE: केबीसी वाले बवाल पर सोनाक्षी ने कही ये बड़ी बात, बोलीं- इस तरह की फिल्में कभी नहीं करूंगी