फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरवालों के सामने गौहर ने मांगी दीपिका की दो प्यारी चीजें तो बदतमीजी पर उतरे श्रीसंथ

Wed, 26 Dec 2018 06:38 PM IST
Trainee au entertainment एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
sreesanth
विज्ञापन
बिग बॉस सीजन 12 के फिनाले वीक में कंटेस्टेंट का कड़ा इम्तेहान लेने के लिए पुराने खिलाड़ी मैदान में उतर चुके हैं। ऐसे में कंटेस्टेंट्स को स्पॉट करने के लिए सेलेब्स शो में शिरकत कर रहे हैं। मंगलवार के एपिसोड में जहां जूही परमार, हिना खान और नील भट्ट शो में दिखे। वहीं बुधवार को बिग बॉस के घर में गौहर खान के आने से बवाल मचना तय है। 
विज्ञापन




आपको बता दें कि बुधवार का एपिसोड में फुल ड्रामे का डोज मिलने वाला है। गौहर के शो में आने से घर में हसी मजाक का महौल चलता है। करणवीर को गौहर सबके सामने अपनी शर्ट भी उतारने को कहती हैं। इसी बीच श्रीसंथ से गौहर दीपिका को इस बात पर मनाने के लिए कहती है कि वो अपने निकाह का दुपट्टा और शोएब की जैकेट स्टोर रूम में रख दें। 






ये सुनते ही श्रीसंत गुस्सा करने लगते हैं, जिसके बाद वो गौहर खान के साथ बदतमीजी करने पर उतर जाते हैं और पूरे घर के माहौल खराब कर देते हैं। बात करें कलर्स के इस पोल की तो बता दें कि वोटिंग रेस में श्रीसंथ सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं, श्रीसंथ के पीछे-पीछे भोजपुरी सिंगर दीपक ठाकुर दूसरे नंबर पर हैं। 
विज्ञापन


बात करें टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की तो बता दें कि वह श्रीसंथ और दीपक के बाद तीसरे नंबर पर आ रही हैं। वहीं, करणवीर शो में सबसे आखिरी पायदान पर खड़े हुए हैं। ऐसे में साफ दिख रहा है कि दीपिका और करणवीर के जीत के आसार कम होते जा रहे हैं। 



सुरभि को छोड़ टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में से कौन सबसे आगे है इसका नतीजा आ गया है। शायद आपको याद हो कि सुरभि राणा टिकट टू फिनाले टास्क जीतकर पहले ही शो के फिनाले में एंट्री ले चुकी हैं। लेकिन, सोचने वाली बात यह है कि रोमिल चौधरी को फिनाले का सबसे बड़ा दावेदार माना जाता था वह इस रेस में पिछड़ते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें