फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Review: पूजा के 'कैबरे' को अब श्रीसंत की लोकप्रियता का सहारा, ऋचा चड्ढा के साथ कर रहे डेब्यू

Wed, 02 Jan 2019 08:57 AM IST
श्रद्धा चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कैबरे
विज्ञापन
डिजिटल रिव्यू: कैबरे ट्रेलर
विज्ञापन

कलाकार: ऋचा चड्ढा, गुलशन देवैया और एस श्रीसंत।
निर्देशक: कौस्तव नारायण नियोगी।
निर्माता: पूजा भट्ट, भूषण कुमार
ओटीटी प्लेटफॉर्म: जी5

भारत में ओटीटी के उदय से कम से कम उन फिल्मकारों को राहत मिली है जिनकी फिल्में पूरी हो जाने के बाद किन्ही कारणों से थिएटर तक नहीं पहुंच पाई हैं। ज़ी5 ने पिछले साल इमरान हाशमी की फिल्म टाइगर्स रिलीज की थी। अब बारी पूजा भट्ट की फिल्म कैबरे की।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म की शूटिंग चार साल पहले 2015 में शुरू हुई थी

कैबरे की पूरी टीम
कैबरे को टी सीरीज ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की शूटिंग चार साल पहले 2015 में शुरू हुई और फिल्म को 6 मई 2016 को रिलीज करने का ऐलान भी हो गया लेकिन कुछ पूजा भट्ट और भूषण कुमार की अदावत और कुछ सेंसर बोर्ड की मेहरबानी ये फिल्म तब से डिब्बा बंद ही रही। अब फिल्म के भाग्य जागे हैं, फिल्म अगले हफ्ते रिलीज की तैयारी में हैं।

फिल्म के ट्रेलर में श्रीसंत भी दिखते हैं जो पिछले हफ्ते तक बिग बॉस 12 के संभावित विजेता माने जा रहे थे। लगता यही है कि श्रीसंत की इस लोकप्रियता को ही टी सीरीज और जी5 ने भुनाने का प्लान बनाया है। ट्रेलर से पता चलता है कि झारखंड की नक्सली बेल्ट से आई एक डांसर ने मुंबई में डांस स्कूल खोलने का ख्वाब देखा लेकिन बन गई कैबरे डांसर। एक दारूबाज पत्रकार से वह मिलती है, दोनों में रिश्ता पनपता है और फिर बीच में आ जाती हैं कुछ मनोहर कहानियां।

ऋचा चड्ढा के करियर के लिए ये फिल्म संजीवनी हो सकती है अगर फिल्म वैसी ही चुस्त और दुरुस्त है जैसी ट्रेलर में दिखती है। गुलशन देवैया भी अपना एक अलग मुकाम हिंदी सिनेमा में बना चुके हैं। पूजा भट्ट का प्रोडक्शन हाउस फिशआई नेटवर्क भी इस फिल्म की बैसाखी पर फिर से खड़ा हो सकता है लेकिन ये सब ट्रेलर है और पिक्चर अभी बाकी है।

देखें ट्रेलर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें