फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Soumya Seth: दूसरी बार दुल्हन बनीं गोविंदा की भांजी सौम्या सेठ, अमेरिका में बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी

Mon, 26 Jun 2023 06:13 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सौम्या की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने अरुण कपूर संग अपना घर बसाया था, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका था।
विज्ञापन
सौम्या सेठ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छोटे पर्दे के मशहूर शो 'नव्या' से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली गोविंदा की भांजी सौम्या सेठ शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शुभम के साथ सात फेरे ले लिए हैं। जानकारी के मुताबिक एक प्राइवेट सेरेमनी में दोनों एक दूजे को हो गए।

विज्ञापन

Suhana Khan: शाहरुख खान के साथ बड़े पर्दे पर दिखेंगी सुहाना, 'द आर्चीज' की रिलीज से पहले साइन की दूसरी फिल्म

Trending Videos

दूसरी बार दुल्हन बनीं सौम्या
बता दें कि सौम्या की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने अरुण कपूर संग अपना घर बसाया था, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल  सका था। साल 2019 में दोनों ने तलाक ले लिया था। उनका एक बेटा भी है, जिसकी कस्टडी को लेकर भी उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। हालांकि, इन मुश्किलों से पार पाकर वह अब आगे बढ़ चुकी हैं और उन्हें शुभम के रूप में नया प्यार मिल गया है।
Sonam Kapoor: ओटीटी की दुनिया में धमाल मचाने को तैयार हैं सोनम कपूर, इस दिन रिलीज होगी अभिनेत्री की फिल्म
विज्ञापन

शादी को लेकर कही यह बात
शादी के बारे में बात करते हुए सौम्या ने टीओआई से बताया,"शादी के लिए हमारे पास ज्यादा समय नहीं था इसलिए मैंने मम्मी-पापा से कहा कि आपके पास बस एक दिन है, जो करना चाहते हो कर लो। इस शादी में कोई मेहमान नहीं था। सिर्फ करीबी लोग ही इस शादी में शामिल हुए थे।" वर्कफ्रंट की बात करें तो सौम्या 'दिल की नजर से खूबसूरत', 'ये है आशिकी' और 'चक्रवर्ती अशोक सम्राट' जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं।
Leo: मुश्किलों में घिरी विजय की फिल्म 'लियो', 'ना रेडी' गाने के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें