आजकल हर टीवी चैनल के शोज में कोई बड़ा ट्विस्ट या मोड़ दिखाई दे रहा है। इसका बहुत बड़ा कारण है सेलिब्रेशन टाइम। दरअसल, क्रिसमस और नए साल के मौके पर हर चैनल अपनी रेटिंग बढ़ाना चाहता है। ऐसे में शोज में ट्विस्ट का चलन जोरों पर है। इसी को फॉलो करते हुए सोनी चैनल के शोज में भी कई बड़े ट्विस्ट आ रहे हैं। आइए जानें सोनी चैनल के किन शोज में बड़ा बदलाव आ रहा है।
'बड़े अच्छे लगते हैं'
इस शो में जहां पिया ने अपनी बेटी पीयू को मिस्टर राम कपूर के यहां छोड़ दिया है वहीं, पिया इस बात से बहुत बेचैन रहने लगी है कि पीयू वहां ठीक-ठाक है या नहीं। इधर पीयू अपने मॉम-डैड के पुराने बेडरूम में सोने चली गई। वहीं पीयू की कस्टडी का फैसला किसी के भी हक में हो लेकिन पिया चाहती है कि पीयू राम के पास ही रहे। वहीं पिया की बहन आएशा इस बात से खफा है कि पीयू घर आ गई है लेकिन सबके सामने ये शो ऑफ कर रही है कि वह पीयू से बहुत प्यार करती है।
'क्या हुआ तेरा वादा'
इस शो में जहां 10 साल की लीप लेकर मोना के हस्बेंड को मार दिया गया है और मोना के बच्चों को बड़ा दिखा दिया है वहीं अनुष्का भी अब मोना की लाइफ में वापसी करने की प्लानिंग कर रही है। अनुष्का ने अपने दोगुनी उम्र से ज्यादा बड़े व्यक्ति मिस्टर भल्ला से शादी कर ली है और उसकी एक बेटी भी है। इधर मोना की बड़ी बेटी बुलबुल चैनल में एक जर्नलिस्ट है। उसे इसीलिए निकाल दिया गया क्योंकि उसने एक बड़े आदमी के खिलाफ स्टिंग ऑपरेशन किया। इतना ही नहीं, अनुष्का मोना को तंग करने के लिए उसके खिलाफ साजिश रचने लगी है जिसके चलते उसने मोना के रेस्तरां का किराया डबल करवा दिया है।
'परवरिश'
इस शो में स्वीटी अपने पुराने लुक में वापिस आ गई है। अपने पति और बच्चों को सबक सिखाने के लिए स्वीटी ने मॉडर्न लुक अपनाया था लेकिन अब सब कुछ पहले जैसा हो गया है। इधर मंदिरा स्वीटी के बिहेवियर से इसीलिए अपसेट है क्योंकि मंदिरा मानती है कि स्वीटी के कारण ही मंदिरा का बेटा उससे दूर होता जा रहा है।
'होंगे जुदा ना हम'
इस शो में रोहन और मुस्कान एक-दूसरे को प्यार करने लगे हैं और अब इन दोनों की फिर से सगाई हुई है। अब जल्द ही आप न्यू ईयर सेलिब्रेशन के साथ इन दोनों की शादी की तैयारियों को भी देख सकते हैं।
'अनामिका'
हाल ही में शुरू हुए इस शो में अनामिका अपना चेहरा दिखा चुकी है। अनामिका जीत के प्यार में डूबी हुई है और जीत भी अनामिका की ओर आकर्षित हो रहा है। इधर बॉक्सिंग कॉम्पटीशन के दौरान मिक्की जीत के ग्लास में ड्रग्स मिला देता है जिससे जीत ठीक से खेल नहीं पाता। अनामिका को इस बात से बहुत गुस्सा आता है और वो मिक्की को सबक सिखाती है। मिक्की की हमशक्ल बन अनामिका मिक्की को सताती है, इससे मिक्की घबराकर, परेशान होकर जीत को सब सच्चाई बता देता है और उससे माफी मांगता है। वहीं जीत समझ नहीं पा रहा कि उसके साथ ऐसा क्यों हो रहा है।
'कुछ तो लोग कहेंगे'
डॉ. आशुतोष और डॉ. निधि के रिश्तों में एज डिफरेंस दिखाई देने लगा है। डॉ. आशुतोष हॉस्पीटल में भी निधि का साथ देने के बजाय अपने स्टाफ का साथ देता है। इससे निधि काफी अपसेट रहने लगी है और हर संभव कोशिश कर रही है कि किसी तरह से डॉ. आशुतोष को खुश कर सकें और उनकी अटेंशन पा सकें।
'सी आई डी'
'सीआईडी' में बहुत बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। एसीपी प्रद्यूमन इस्तीफा दे रहे हैं, ऐसा माना जा रहा है कि अब उनकी जगह कोई नया एसीपी आएगा।
'राज 3'
क्रिसमस सेलिब्रेट करते हुए सोनी चैनल पर इस बार शोज में ना सिर्फ क्रिसमस और न्यू ईयर स्पेशल एपीसोड जोड़े जाएंगे बल्कि बिपाशा बसु अभिनीत फिल्म 'राज 3' भी इस रविवार, 23 दिसंबर को 12 बजे और रात को 8.30 बजे देख सकते हैं।