फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘दिल की नजर से- खूबसूरत' में दिखेगी अनोखी प्रेमकहानी

Fri, 22 Feb 2013 12:32 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या होता है, जब कोई ऐसा शख्स आपके लिये सिर्फ एक शख्स बनकर रह जाता है, जिससे आप कभी मिले नहीं हैं, जिसे आपने कभी देखा नहीं है और जिसके बारे में आप कभी नहीं जान पाते? सोनी का नया शो ‘दिल की नजर से- खूबसूरत' धारावाहिक का प्रसारण 25 फरवरी से शाम 7.30 बजे शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन


ये एक ऐसी प्रेम कहानी है, जिसमें एक लड़की ने अपने हीरो को देखा नहीं है, लेकिन उसकी आवाज जरूर सुनी है। यह पहली नजर का प्यार नहीं है। यह पहली आवाज का प्यार है, जब किसी की आवाज आपके दिल और कल्पनाओं में बस जाती है।

इस धारावाहिक में प्यार को एक नये परिप्रेक्ष्य में देखा गया है। इसके संबंधों का ताना-बाना नई धरातलों और नये वायदों पर बुना गया है। यह शो सौम्या सेठ द्वारा अभिनीत आराध्या की कहानी बताता है, जो युवा, प्यारी और एक आम लड़की है। वह अपने माता-पिता और बड़ी बहन के साथ रहती है।
विज्ञापन


शो में माधव (रोहित खुराना द्वारा अभिनीत) का किरदार पूरी तरह से अराध्या के विपरीत है। वह एक अंतर्मुखी इंसान है और अपने खराब लुक के कारण हीन भावना का शिकार है। इसके साथ ही शो में माधव के सबसे अच्छे दोस्त राहुल (अभिषेक मलिक द्वारा अभिनीत) की कहानी भी दिखाई गई है। राहुल दिखने में बेहद स्मार्ट है और किसी भी लड़की को दीवाना बना सकता है।

अराध्या, शो की मुख्य किरदार, अहसास से बहुत प्यार करती है। अहसास एक बेहद प्रतिभाशाली रेडियो जॉकी है और अपनी आवाज से किसी का भी दिल चुरा सकता है। अहसास के शो के जरिये आराध्या के दिन की शुरूआत होती है और उसके चेहरे पर मुस्कुराहट खिल उठती है। अराध्या उसकी आवाज की दीवानी है। वह अहसास को अपने सपनों के राजकुमार के रूप में देखती है और मन ही मन उसकी छवि बनाती रहती है।

क्या वाकई अहसास नाम का कोई इंसान है? या फिर वह सिर्फ एक मुखौटा है, जिस पर आराध्या की सभी उम्मीदें और सपने टिके हैं? यह कहानी हमें इस युवा जोड़ी के संघर्ष के सफर पर ले चलती है, जब दोनों आपसी और वास्तविक समझ की स्थिति में पहुंचते हैं।

'दिल की नजर से- खूबसूरत' के कलाकारों में सौम्या सेठ के अलावा कई अन्य लोकप्रिय और प्रतिभाशाली कलाकार जैसे रोहित खुराना, अभिषेक मलिक, संदीप राजोरा, मीनाक्षी वर्मा और कई अन्य शामिल हैं, जो धारावाहिक में महत्वपूर्ण किरदार निभाते नजर आयेंगे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें