अभी तक था विवादों से दूर रहे बिग बॉस 8 के साथ एक नया विवाद जुड़ गया है। यह मामला गौतम और सोनाली के बीच का है। पहले से ही इनके बीच प्यार के पींगे बढ़ने की खबरें आती रही हैं।
बिग बॉस' के सीजन 8 में अब तक कोई प्रेम कहानी नहीं नजर आ रही थी। लेकिन अब दर्शकों को प्रेम कहानी देखने को मिल सकती है। इस समय बिग बॉस के प्रतियोगियों में सबसे चर्चित गौतम गुलाटी और सोनाली राउत के बीच प्यार की पींगे अब बढ़ने लगी हैं।