हॉलीवुड अभिनेत्री सोफिया वेगारा एक टेलीविजन कार्यक्रम का निर्माण करेंगी। उन्हें यह जिम्मेदारी टेलीविजन के मालिकों ने दी है।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक 40 वर्षीया सोफिया अर्जेटिना के टेलीविजन कार्यक्रम 'मजेरेस एसेसिनास' से प्रेरित एक कार्यक्रम अमेरिकी चैनल 'एबीसी नेटवर्क' के लिए बनाएंगी।
गौरतलब है कि यह कार्यक्रम अमेरिकी टेलीविजन के लिए 'किलर वुमन' नाम से बनाया जाएगा। इस कार्यक्रम की अर्जेटिना में बनी टेलीविजन श्रृंखला उत्तरी अमेरिका में काफी सफल साबित हुई है।
इस टीवी कार्यक्रम की कहानी एक महिला द्वारा अर्जेटिना में की गई हत्याओं पर आधारित है।