सलमान खान के मोस्ट पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 7 की विवादित कंटेस्टेंट सोफिया हयात ने एक बार फिर बड़ा बम फोड़ा है। वह अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं और इस बार वे खास वजह से चर्चा में आई हैं। इस बार सोफिया ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रोहित शर्मा को लेकर बड़े-बड़े दावे पेश किये हैं।
मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, सोफिया खुद की जिंदगी पर एक किताब लिखने जा रही हैं। इस किताब में उन्होंने क्रिकेटर रोहित शर्मा का भी नाम जोड़ने की बात कही है। दरअसल, एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में सोफिया ने यह कहकर सबको चौंका दिया कि वह रोहित शर्मा के साथ रिलेशनशिप में थीं और इस रिश्ते ले जुड़ीं कई बातें वह अपनी किताब में करने वाली हैं।
सोफिया यही नहीं रुकी, उन्होंने बताया 'रोहित मुझ पर दिलोंजान से मरते थे और हम दोनों में बहुत ही करीबी रिश्ता था, हमने साथ में बहुत वक्त गुजारा, लेकिन एक दिन दोस्तों के बीच उन्होंने मुझे अपना फैन बताकर परिचय दिया तो मेरा दिल टूट गया और हम दोनों में दूरियां पैदा होने लगीं। '
लेकिन आपको बता दें कि सोफिया के इस बयान के बाद रोहित शर्मा का अभी तक कोई रिएक्शन नहीं आया है।