रियलिटी शो कलाकार स्नूकी ने पंखो वाले एक चीते का टैटू बनवाया है और यह उनका छठा टैटू है। वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक स्नूकी का कहना है कि यह टैटू टेलीविजन कार्यक्रम 'जर्सी शोर' से प्रेरित है।
25 वर्षीय स्नूकी पिछले दिनों इस कार्यक्रम के अन्य सदस्यों से मिली थीं और इस अवसर की याद में उन्होंने अपने शरीर पर एक डरावने चीते का टैटू बनावाया।
उनका कहना है कि उन्होंने यह टैटू दिसम्बर के मिड में बनवाया है और इस टैटू के पीछे एक गहरा अर्थ छिपा है।
स्नूकी के मुताबिक, वह यह टैटू इसलिए भी बनवाना चाहती थीं क्योंकि यह एक मजबूत आत्मनिर्भर महिला का प्रतिनिधित्व करता है और उन्हें चीते की प्रिंट पसंद है।