फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कुछ प्रेम कहानियां बेहद...', स्मृति ईरानी ने 'क्योंकि सास भी' फेम अश्लेषा सावंत-संदीप को दी शादी की बधाई

Mon, 24 Nov 2025 10:20 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kyunki Saas BHi Kabhi Bahu Thi Fame Ashlesha Sawant Sandeep Baswana Wedding: 'क्योंकि सास भी...' फेम अश्लेषा सावंत और संदीप बसवाना ने 23 साल के रिलेशनशिप के बाद हाल ही में शादी रचाई है। आज स्मृति ईरानी ने अश्लेषा और संदीप को शादी की बधाई दी है।
विज्ञापन
स्मृति ईरानी-अश्लेषा सावंत और संदीप बसवाना - फोटो : इंस्टाग्राम@smritiiraniofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से अपनी जबरदस्त पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस अश्लेषा सावंत और एक्टर संदीप बसवाना ने शादी रचा ली है। दोनों ने 16 नवंबर को वृंदावन में सात फेरे लिए। वहीं आज स्मृति ईरानी ने शादीशुदा कपल को बधाई देते हुए एक खास पोस्ट सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।
विज्ञापन

 

स्मृति ईरानी ने अश्लेषा और संदीप को दी शादी की बधाई
स्मृति ईरानी ने अपनी करीबी दोस्त अश्लेषा और संदीप की शादी की बधाई देते हुए एक बहुत ही प्यारी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। इसके साथ ही स्मृति ने कैप्शन में लिखा, 'कुछ प्यार की कहानियां रस्मों से नहीं, सच्चाई से शुरू होती हैं। ये सिर्फ साथ रहने का वादा करती हैं। ये मानती हैं कि प्यार समय के साथ कम हो सकता है, लेकिन दोस्ती कभी कम नहीं होती।'

स्मृति ईरानी ने बताया कैसे हैं अश्लेषा और संदीप
स्मृति ने आगे लिखा, 'अश्लेषा और संदीप हमेशा से ऐसे ही रहे- थोड़े अलग, अपने नियमों वाले, बेइंतहा प्यार करने वाले और गहरे दोस्त। हम लोग तो कई साल से इनको शादी के लिए तंग करते आ रहे थे। आखिरकार, इनको भी हमारी बात माननी पड़ी। इन दोनों को अब प्यार के बंधन में बंधा और रीति-रिवाजों के साथ खुशी मनाते देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। दोनों को ढेर सारी बधाई और खुशियां।' स्मृति की इस बधाई पोस्ट पर बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने लाल दिल वाले इमोजी बनाए हैं।

 

कब हुई अश्लेषा और संदीप की शादी
अश्लेषा सावंत और संदीप बसवाना ने बीते 16 नवंबर को वृंदावन में शादी रचाई थी। वहीं हाल ही में दोनों ने अपनी शादी की तस्वीरों को इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया। अश्लेषा और संदीप ने शादी की तस्वीरें को साझा करते हुए लिखा, 'और इसी तरह हम मिस्टर एंड मिसेज के नए अध्याय में आए। परंपरा ने अपना रास्ता खुद ही हमारे दिल तक ढूंढ लिया। हम आभार और आशीर्वाद से भरपूर हैं।' अश्लेषा और संदीप की पहली मुलाकात साल 2002 में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के सेट पर हुई थी। इस शो में दोनों ने देवर भाभी का किरदार अदा किया था।
विज्ञापन

अश्लेषा और संदीप का करियर
अश्लेषा सावंत टेलीविजन सीरियल 'झनक' में नजर आ रही हैं और इससे पहले वह 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' और 'अनुपमा' जैसे लोकप्रिय शो में नजर आ चुकी हैं। वहीं संदीप बासवाना को आखिरी बार 'अपोलेना' में देखा गया था।

यह भी पढ़ें: 'ताकत बनने के लिए धन्यवाद', अर्पिता शर्मा ने पिता सलीम खान को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, शेयर की प्यारी तस्वीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें