स्मृति ने की दीपक मालवणकर की प्रशंसा
स्मृति ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर कीं। पहली तस्वीर में वह अपने पुराने टीवी शो "क्योंकि सास भी कभी बहू थी" के "तुलसी" लुक में नजर आ रही हैं, जहां दीपक मालवणकर उन्हें एक सीन समझा रहे हैं। इस पोस्ट के साथ स्मृति ने लिखा, 'स्क्रीन पर दिखने वाली कहानी एक कलाकार की मेहनत होती है, लेकिन उसका एहसास दीपक मालवणकर जैसे सिनेमैटोग्राफर करवाते हैं। वह हर सीन को खास बनाते हैं और कहानी में जान डालते हैं।'
फैंस को दी F1 देखने की सलाह
स्मृति ने आगे लिखा, "अगर आपने F1 नहीं देखी, तो जरूर देखें। मैंने इसे दो बार देखा। यह उन लोगों के लिए है जो हार से जीत की कहानी पसंद करते हैं।" "F1" फिल्म जोसेफ कोसिंस्की ने बनाई है, जिसमें ब्रैड पिट एक रेसिंग ड्राइवर सन्नी हेस का किरदार निभाया है। सन्नी 30 साल बाद अपनी पुरानी टीम को बचाने के लिए फॉर्मूला वन रेसिंग में वापसी करता है। फिल्म में ब्रैड पिट के अलावा डैमसन इदरीस, केरी कॉन्डन, टोबियास मेन्जीस और जेवियर बार्डेम ने भी मुख्य भूमिका निभाई है।
यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra: SSMB 29 की शूटिंग के लिए भारत लौटीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती मैरी के साथ शेयर की तस्वीर..