फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति ईरानी ने लिया 'पहरेदार पिया की' के खिलाफ एक्शन, क्या बैन होगा सीरियल?

Fri, 11 Aug 2017 01:00 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
पहरेदार पिया की सीरियल
विज्ञापन
सोनी टीवी के सीरियल 'पहरेदार पिया की' को लेकर लोगों ने मांग की थी कि इसे जल्द से जल्द बैन किया जाना चाहिए। सूचना और प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने ये गुहार सुनते हुए मामले को ब्रॉडकास्टिंग कंटेंट कम्प्लेंट्स (बीसीसीसी) के पास आगे बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बीसीसीसी से शो के खिलाफ तुरंत एक्शन लेने को कहा है। पहरेदार पिया की सीरियल शो को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है। मानसी जैन नाम की एक लड़की ने change.org वेबसाइट पर शो को बैन करने के लिए याचिका दायर की थी। इस याचिका पर अभी तक लगभग 50 हजार से ज्यादा लोग साइन कर चुके हैं।

पढ़ें: 'पहरेदार पिया..' को बैन करने पर बोली एक्ट्रेस- 'बिना देखें जज न करें'

स्मृति ईरानी को भेजी गई याचिका में कहा गया है, 'पहरेदार पिया की सीरियल में एक 10 साल के लड़को को अपने से दोगुनी उम्र की लड़की का पीछा करते और उसकी मांग में सिंदुर भरते हुए दिखाया जा रहा है। ये सीरियल रात 8:30 बजे सोनी टीवी पर आता है जो कि फैमिली टाइम होता है। इस सीरियल से दर्शकों की मानसिकता प्रभावित होगी। हम सभी इस सीरियल पर बैन चाहते हैं। हम नहीं चाहते कि हमारे बच्चे ये सीरियल देखकर प्रभावित हों। सीरियल बैन करने के लिए इस याचिका पर साइन करें।'
विज्ञापन




पढ़ें: 'पहरेदार पिया की': 9 साल के रतन और 18 साल की दिया जाएंगे हनीमून पर !

इस सीरियल को बैन करने के पक्ष में फिल्म और टीवी एक्टर विक्रांत मैसी भी हैं।



टीवी एक्टर करण वाही ने भी इस सीरियल को लेकर फेसबुक पर पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था, ''प्रिय निर्माता और चैनल... मैं समझ सकता हूं कि हम 'हाऊ आई मेट योर मदर' और 'फ्रेंड्स' जैसे शोज नहीं बना सकते और ईमानदारी से मैं उम्मीद भी नहीं करता। लेकिन भगवान के लिए और इस कारण कि हम सब इस इंडस्ट्री में हैं, प्लीज मुझे टीआरपी देने वाले कंटेंट के नाम पर ये मूर्खता मत बेचिए।'
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें