फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: 25 साल बाद तुलसी को देख भावुक हुए दर्शक, यूजर्स बोले- आज भी आइकॉनिक

Tue, 29 Jul 2025 11:34 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 First Episode: मंगलवार रात स्मृति ईरानी के सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का पहला एपिसोड दशकों ने देखा। 25 साल बाद दोबारा से इस आइकॉनिक सीरियल को देख दर्शक इमोशनल हो गए। सीरियल देखने के बाद यूजर्स ने सोशल मीडिया पर रिव्यू भी दिया। जानिए, कैसा लगा ऑडियंस को ‘क्योंकि….’ का पहला एपिसोड। 

विज्ञापन
सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का पहला एपिसोड - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘टीवी के सामने सबकी आंखों में एक अलग सी चमक थी, ना कोई फोन, ना कोई डिस्ट्रैक्शन, सिर्फ ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, इसका जादू सच में रियल है। यह सीरियल वापस आ गया है।’ कुछ ऐसे ही रिव्यू एक्स (ट्विटर) पर यूजर्स ने सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ को देखकर दिए हैं। कई यूजर्स इस सीरियल के नए सीजन को देखकर काफी खुश हैं, साथ ही इमोशनल भी हो रहे हैं। 

विज्ञापन


स्मृति ईरानी और बाकी कलाकारों को सराहा 
कुछ यूजर्स ने सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का पहला एपिसोड देखते हुए फोटो, वीडियो शेयर किए हैं। एक यूजर ने सीरियल देखते हुए अपने परिवार की तस्वीर साझा की और लिखा, ‘इतने साल बाद भी स्मृति ईरानी तुलसी के रूप में आइकॉनिक हैं।’ एक अन्य यूजर ने भी सीरियल की स्टार कास्ट की तारीफ की। वह लिखता है, ‘वाह, पुरानी यादें ताजा हो रही हैं। बचपन में मैं अपनी दादी और मां के साथ इस सीरियल को देखा करता था। करण (हितेन तेजवानी) और नंदनी (गौरी प्रधान) हमेशा से मेरे पसंदीदा रहे हैं। स्मृति ईरानी की स्क्रीन पर मौजूदगी अब भी जबरदस्त है। अमर उपाध्याय अब भी वैसे ही दिखते हैं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यह शो आज भी आइकॉनिक है।'
 

 
 

यूजर्स ने दिए ये मजेदार रिएक्शन भी 
कुछ यूजर्स ने इमोशनल तो कुछ यूजर्स ने मजेदार कमेंट भी सीरियल के कमबैक पर लिख हैं। एक यूजर लिखता है, ‘डेली सोप (सीरियल) की जीत हुई। आज मैंने घर में एंट्री ली तो मेरी मां और पत्नी साथ बैठकर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के नए सीजन को देख रही थीं, सच में जिंदगी एक फुल सर्कल है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आज घर की शांति तब टूटी जब बैकग्राउंड म्यूजिक बजा- ‘'क्योंकि सास भी कभी बहू थी…’'। सच में पुरानी यादें ताजा हो गईं। एक और यूजर ने कमेंट किया, ‘आज टीवी देखने की सिर्फ एक वजह थी, क्योंकि सास भी कभी बहू थी का कमबैक।’  
विज्ञापन

   
 
 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें