तुलसी के किरदार के लिए स्मृति को मिली तारीफें
आईएएनएस की एक खबर के अनुसार, स्मृति ईरानी ने बताया कि उन्हें आज भी दर्शकों से बहुत प्यार मिलता है। लोग अक्सर उनसे कहते हैं कि तुलसी का किरदार उन्हें अपनी मां, दादी या नानी की याद दिलाता है। स्मृति इसे अपने जीवन की सबसे बड़ी तारीफ मानती हैं।
हर परिवार को 'तुलसी' की जरूरत क्यों?
स्मृति ईरानी के अनुसार, समय चाहे कितना भी बदल जाए, हर परिवार में एक ऐसे इंसान की जरूरत होती है, जो लोगों को आपस में लड़वाने के बजाय जोड़ने और रिश्ते सुधारने का काम करे। दूसरों की कमियां निकालने के बजाय उनकी बात को ध्यान से सुने और समझे।
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के बारे में
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' लोकप्रिय भारतीय टेलीविजन धारावाहिक 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का सीक्वल है। टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय तुलसी और मिहिर विरानी की अपनी प्रतिष्ठित भूमिकाओं में वापस आए हैं, जबकि नई पीढ़ी के किरदार भी कहानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी पर विक्की कौशल ने दी प्रतिक्रिया, बोले- 'दोनों के लिए बहत खुश...'