भाग्यश्री-हिमालय दासानी, कृष्णम्माचारी श्रीकांत- विद्या श्रीकांत
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
‘स्मार्ट जोड़ी’ नामक इस रियलिटी शोमें कुल 10 चर्चित जोड़ियां दर्शकों का उत्साह बढ़ाने की अग्निपरीक्षा में उतरने वाली हैं। हिंदी सिनेमा जगत की जानी मानी अदाकारा भाग्यश्री और उनके पति हिमालय दासानी की एक साथ इस शो में डेब्यू करने जा रहे हैं। उनके सामने हैं भोजपुरी सिनेमा की चर्चित जोड़ी विक्रम सिंह और मोनालिसा और 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के ओपनिंग बैट्समैन रह चुके क्रिकेटर कृष्णम्माचारी श्रीकांत और उनकी पत्नी विद्या श्रीकांत।
राहुल महाजन- नताल्या महाजन, अंकित तिवारी- पल्लवी शुक्ला तिवारी, गौरव तनेजा- ऋतु राठी तनेजा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रियलिटी शो ‘स्मार्ट जोड़ी’ में टीवी के जाने माने अभिनेता अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी बिजलानी, कॉमेडियन बलराज और उनकी पत्नी दीप्ति तुली, राहुल महाजन और उनकी पत्नी नताल्या महाजन, गायक अंकित तिवारी और उनकी पत्नी पल्लवी शुक्ला तिवारी, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर गौरव तनेजा और उनकी पत्नी ऋतु राठी तनेजा भी नजर आने वाले हैं। इन जोड़ियों को दर्शकों के सामने अपने आपसी प्यार और समझ को साबित करने की चुनौती होगी। शो के फॉर्मेट के बारे में ज्यादा खुलासा अभी नहीं किया गया है, ये शो इसी शनिवार से शुरू होने जा रहा है।