फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलती होने पर स्थिति को संभाल लेती हूं: सलोनी डैनी

Tue, 05 Feb 2013 07:18 PM IST
नई दिल्ली/आईएएनएस
विज्ञापन
विज्ञापन
टीवी रिएलिटी कार्यक्रम 'छोटे मियां' की विजेता रही बाल कलाकार सलोनी डैनी कहती हैं कि वह शूटिंग से थकती नहीं है और उन्हें पता है कि शूटिंग के दौरान कोई गलती हो जाने पर स्थिति को कैसे संभालना है। 11 साल की सलोनी कहती हैं कि, "मुझे शूटिंग के लिए जाना पसंद है और मैं शूटिंग के दौरान काफी मजे करती हूं। सब मुझसे पूछते हैं कि मैं कभी थकती हूं या नहीं। मैं नहीं थकती हूं। वैसे भी सप्ताह में एक-दो बार ही शूटिंग होती है, बाकी समय मैं अपनी पढ़ाई करती हूं।"
विज्ञापन


सलोनी 2009 में रिएलिटी कार्यक्रम 'छोटे मियां' की विजेता रही थीं। वह तीन साल की उम्र से ही मराठी धारावाहिकों और फिल्मों में काम कर रही हैं। अपने हास्य चरित्र 'गंगूबाई'  के नाम से मशहूर सलोनी,  मशहूर फिल्म कलाकारों और राजनीतिज्ञों की नकल बखूबी उतारती हैं। वह रिएलिटी कार्यक्रम 'चक धूम धूम' की प्रस्तोता रह चुकी हैं और 'कॉमेडी सर्कस' में भी दिखाई दे चुकी हैं।

कार्यक्रम में अपने पसंदीदा चरित्र के बारे में वह कहती हैं, "कॉमेडी सर्कस के दौरान एक बार मुझे एक ही शो में आठ बार कपड़े बदलने पड़े थे। मुझे उस अभिनय को करने में बहुत मजा आया।"
विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि कार्यक्रम प्रस्तुत करते समय गलतियां होने पर वह क्या करती हैं, सलोनी कहती हैं, "ऐसा कई बार हो चुका है लेकिन मैं स्थिति को संभाल लेती हूं।"
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें