फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिखों ने की 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को बैन करने की मांग, ये है वजह

Sun, 17 Sep 2017 12:10 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
विज्ञापन
टेलीविजन शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने बैन करने की मांग की है। प्रबंधक कमेटी ने मेकर्स पर आरोप लगाया है कि शो के कंटेंट से सिख समुदाय की भावनाएं आहत हो रही हैं जिसके कारण शो को जल्द से जल्द बंद किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत के दौरान शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रमुख कृपाल सिंह ने कहा, 'इस धारावाहिक ने दसवें सिख गुरु गोविंद सिंह के एक जीवित चरित्र को प्रदर्शित करके समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, जो सिख सिद्धांतों के खिलाफ था।' 
विज्ञापन


पढ़ें- 'बिग बॉस' का नया प्रोमो रिलीज, सलमान ने बताया इस दिन से शुरू होगा शो

उन्होंने आगे बात करते हुए कहा, 'कोई अभिनेता या कोई भी चरित्र खुद को दसवें सिख गुरु गोविंद सिंह के समान नहीं रख सकता। ये माफी के लायक नहीं है।' 

सिख की इस सर्वोच्च कमेटी ने चैनल और धारावाहिक के डायरेक्टर को शो को लेकर चेतावनी देते हुए जल्द से जल्द इसे बंद करने की मांग की है।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें