फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहनाज गिल संग शादी की खबरों पर सिद्धार्थ शुक्ला का खुलासा, ट्वीट कर दिया ये जवाब

Fri, 26 Feb 2021 04:17 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
sidharth shukla - फोटो : social media

बिग बॉस 13 की पसंदीदा जोड़ी शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला किसी न किसी वजह से खबरों में बने रहते हैं। कभी दोनों अपने नए काम को लेकर चर्चा में आ जाते हैं तो कभी चुपके चुपके दिल मिलाने को लेकर। अब जब इनके लव अफेयर की खबरें उठते उठते शादी का समाचार सामने आने लगा तो सिद्धार्थ ने चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन

2 of 6
Sidharth Shukla - फोटो : twitter
खबर थी कि शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला ने चोरी-छिपे पिछले साल के अंत में शादी कर ली है। इसके बाद तो सोशल मीडिया पर खूब प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया। लेकिन इस मामले में अब सिद्धार्थ ने खुद जवाब दिया है।
विज्ञापन

3 of 6
sidharth shukla, shehnaz gill - फोटो : social media
दरअसल, ट्विटर पर एक फैन ने अपनी शादी को लेकर सिद्धार्थ से सवाल किया। उसने पूछा ‘सिद्धार्थ भाई, मेरी गर्लफ्रेंड कह रही है जब तक रिप्लाई या फॉलो बैक नहीं दोगे, शादी नहीं करेगी। क्या चाहते हो मैं कुंवारा रहूं ऐसे ही? कर दो ना रिप्लाई, प्लीज शादी होगी तो मैं आपके लिए एक स्पेशल रिप्लाई करूंगा’।

4 of 6
sidharth shukla and shehnaz kaur gill - फोटो : Instagram
सिद्धार्थ ने भी फैन का रिप्लाई खूब मजेदार अंदाज में दिया। उन्होंने अपनी भी शादी पर सफाई दे डाली। सिद्धार्थ ने लिखा कि 'भाई कुंवारा टैग अच्छा है. मैं तो कुंवारा हूं फिर भी कुछ मीडिया वालों ने शादीशुदा करार दे दिया है। मुझे लगता है मेरे बारे में मुझसे ज्यादा उन्हें पता है‘।
विज्ञापन

5 of 6
शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : Social media

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की एक फोटो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। इसमें शहनाज की मांग में सिंदूर दिख रहा था। दरअसल, ये फोटो शहनाज और सिद्धार्थ के लाइव सेशन से ली गई थी, जिसको सिडनाज के किसी फैन पेज ने शेयर किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Shehnaz Kaur Gill and Sidharth Shukla - फोटो : twitter
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के बीच के स्पेशल बॉन्ड को लेकर दोनों ही सेलिब्रिटी लगातार चर्चा में रहते हैं। इसके अलावा शहनाज कई बार खुलकर सिद्धार्थ शुक्ला के लिए अपने प्यार का इजहार कर चुकी है। हालांकि, सिद्धार्थ ने हमेशा दोनों को अच्छा दोस्त ही कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें