टेलीविजन इंडस्ट्री में अपने अट्रैक्टिव लुक और टशन के लिए जाने जाने वाले सिद्धार्थ शुक्ला एक बार फिर से अपने खराब बिहेवियर की वजह से सुर्खियों में हैं। खबरों की मानें तो उन्हें तुनक मिजाज नेचर की वजह से शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है साथ ही काफी इंसरल्ट भी की गई है। हालांकि इस बात पर सीरियल 'दिल से दिल तक' के निर्माताओं की तरफ से मुहर नहीं लगी है।
खबरों की मानें तो कुछ दिन पहले सीरियल के मुख्य किरदार सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई, कुनाल वर्मा, और जैस्मिन भसीन पार्टी कर रहे थे। तभी शराब के नशे में सिद्धार्थ ने कुनाल को कुछ ऐसा कह दिया कि उन्हें बुरा लग गया। इसके अलावा सिद्धार्थ ने कुनाल के साथ गाली गलौच भी किया। जिसके बाद कुनाल ने शो के प्रोड्यूसर्स से सिद्धार्थ की शिकायत की और ये मामला काफी बढ़ गया।
कहा जा रहा है कि सीरियल 'दिल से दिल तक' की प्रोजेक्ट हेड शीतल सेट पर आईं और उन्होंने सिद्धार्थ को जमकर लताड़ा। यहां तक की उन्होंने सिद्धार्थ को सेट छोड़कर जाने को भी कहा। जिसके बाद अगली शूटिंग के लिए उन्हें सेट पर नहीं बुलाया गया और तभी से ऐसे कयास लगाए जा रहें हैं कि उनकी जगह किसी और एक्टर को शो में लिया जाएगा।
हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि सिद्धार्थ ने अपने किसी को-एक्टर के साथ इस तरह का बर्ताव किया हो। कुछ दिन पहले भी उन्होंने अपने इसी नेचर की वजह से शो के प्रोड्यूसर्स से मांफी मांगी थी।