फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्वेता तिवारी 13 जुलाई को करेंगी शादी

Tue, 09 Jul 2013 06:11 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
रियलिटी शो बिग बॉस-सीजन 4 की विजेता और छोटे पर्दे की अभिनेत्री श्वेता तिवारी अपने प्रेमी अभिनव कोहली से शादी करने जा रही हैं। वह दोनों 13 जुलाई को शादी कर लेंगे।
विज्ञापन


श्वेता तिवारी की यह दूसरी शादी है। इसके पहले उन्होंने 18 साल की उम्र में भोजपुरी अभिनेता और फिल्म निर्माता राजा चौधरी से शादी कर ली थी। राजा से उन्हें एक बेटी भी है।

शादी के बाद श्वेता और राजा के बीच अनबन की खबरें कई बार सामने आई। श्वेता अपने पति पर मारपीट, गालीगलौज और दुर्व्यवहार का आरोप लगा चुकी हैं।

इन अनबन का अंत दोनों के बीच तलाक से हुआ। अक्टूबर 2012 में इन दोनों के बीच तलाक हो गया था। तलाक के बाद भी ऐसी खबरे आती रही हैं कि राजा चौधरी उन्हें परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन


श्वेता ने इस संबंध में कई शिकायतें पुलिस में दर्ज कराई थी। चौधरी के ऊपर कई आपराधिक मामले चल रहे हैं।

अब श्वेता फिर से नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रही हैं। श्वेता की बेटी पलक भी इस शादी से काफी खुश हैं। पलक अपनी मां की मेंहदी और संगीत में मौजूद रहेगी। मेंहदी की रस्म दुल्हन के घर पर आगामी 11 जुलाई को आयोजित होगी।
विज्ञापन


अगले ही दिन संगीत की रस्म होगी। 13 जुलाई को शादी और रिसेप्शन 17 जुलाई को अभिनव के घर पर होगा। अभिनव बेंगलूर में रहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें