बिग बॉस विनर टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी जल्द ही आपको नए लुक में दिखाई पड़ेंगी। श्वेता तिवारी अपना मेकओवर करवाने जा रही है लेकिन रीयल लाइफ ने नहीं बल्कि एक धारावाहिक में।
सोनी टीवी पर प्रसारित धारावाहिक 'परवरिश-कुछ खट्टी कुछ मीठी' में स्वीटी का किरदार निभा रहीं अब अलग ही लुक में नजर आने वाली हैं। अभी तो श्वेता सिर्फ सूट या इंडियन ड्रेस में नजर आती थी लेकिन अब श्वेता जल्द ही मॉडर्न ड्रेसअप में भी नजर आने वाली हैं।
दरअसल, इस शो में श्वेता एक सख्त मां है जिसमें श्वेता अपने बच्चों और पति को अपने रूल्स के मुताबिक चलाती है। शो में मंदिरा (काम्या पंजाबी) की एंट्री होने और स्वीटी के पति और बेटे का मंदिरा की ओर झुकाव देखकर अब स्वीटी ने भी अपने लुक को बदल मॉडर्न लुक में रहने का फैसला किया है।
इस बारे में श्वेता का कहना है कि उन्हें अपने लुक के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। अब देखना होगा कि श्वेता अपने नए अवतार में अपने पति और बच्चों की देखरेख कैसे करती है।