फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रनंदनी के सेट पर श्वेता के साथ हुआ भयानक हादसा, सिर पर लगी गंभीर चोट

Mon, 27 Feb 2017 03:43 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
चंद्रनंदनी
विज्ञापन
टीवी के पॉपुलर शो चंद्रनंदनी की टीआरपी इन दिनों काफी अच्छी चल रही है। एकता कपूर जो भी शो बनाती हैं उसकी टीआरपी का बढ़ना तो लाजमी है। लेकिन इस बार शो के सेट से एक बुरी खबर आ रही है। शो की लीड एक्ट्रेस श्वेता बसु शू‌टिंग के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गईं। बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, श्वेता सीढ़ियों से उतर रही थीं और उनका पैर फिसल गया। इसके चलते वो लुढ़कती हुई नीचे आ गईं। इससे उनके सिर में चोट लग गई और आंखों में भी सूजन आ गई। 
विज्ञापन


प्रोडक्‍शन की टीम उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंची। डॉक्टर्स ने उन्हें दो हफ्ते तक शूट ना करने और स्टंट से दूर रहने की सलाह दी है। हादसे की वजह की बात करें तो चंद्रनंदनी के सेट पर बहुत सारे दियों का इस्तेमाल किया जाता है। जिस सीढ़ी से वो उतर रही थीं वहां भी काफी दिए जल रहे थे जिससे तेल रिस रहा था। तेल की वजह से ही उनका पैर फिसल गया और वो गिर पड़ीं। 

बता दें कि श्वेता जल्द ही बड़े परदे पर भी नजर आएंगी। फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में श्वेता का अहम किरदार होगा। फिल्म में श्वेता आलिया की छोटी बहन होंगी। श्वेता ने टीवी शो 'कहानी घर घर की' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा श्वेता का नाम सेक्स रैकेट में भी आ चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें