सौम्या टंडन भी हुईं भावुक
शुभांगी आत्रे के साथ सौम्या टंडन भी मुंबई के एक इवेंट में नजर आईं। सौम्या भी मनोज संतोषी को याद कर भावुक हो गईं। वह कहती हैं, ‘मनोज संतोषी मेरे सीरियल ‘भाबी जी घर पर हैं ’ के राइटर ही नहीं थे, वह मेरे अच्छे दोस्त भी थे। मेरे घर पर जब भी महफिल लगती तो वह भी शामिल होते, हम गीत-संगीत के जरिए एक-दूसरे का भरपूर मनोरंजन करते, सभी टैलेंटेड लोग इस महफिल में शामिल होते थे। मनोज संतोषी ने मुझे कहा था कि जल्द ठीक होकर फिर से महफिल जमाएं। लेकिन अचानक उनके निधन की खबर मिली। उनके जाने का बहुत दुख है।’
ये खबर भी पढ़ें:
TV Actress: पर्दे पर अनपढ़ बन दर्शकों के दिलों पर किया राज, जानें हकीकत में कितनी पढ़ी-लिखी हैं ये हसीनाएं
मनोज संतोषी के लिखे सीरियल
मनोज संतोषी ने टीवी पर ‘भाबी जी घर पर हैं’ के अलावा ‘हप्पू की पलटन’, ‘जीजा जी छत पर हैं’, ‘मैडम मे आई कम इन’ और ‘एफआईआर’ जैसे कॉमेडी सीरियल लिखे। इन सभी सीरियल और किरदारों को खूब पसंद किया गया।