फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CID 2: डॉक्टर तारिका की शो में वापसी देख इमोशनल हुए फैंस, इंस्पेक्टर अभिजीत से जोड़कर दिए मजेदार रिएक्शन

Sun, 15 Jun 2025 07:06 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सीरियल ‘सीआईडी 2’ में डॉक्टर तारिका के किरदार की वापसी हो चुकी है। सोशल मीडिया पर तारिका वाले एपिसोड का वीडियो वायरल है। जिसमें इंस्पेक्टर अभिजीत की मुलाकात सालों बाद डॉक्टर तारिका से हो रही है। इस मुलाकात और अपनी फेवरेट जोड़ी को शो में देखकर फैंस इमोशनल हो गए हैं। जानिए, किस तरह के रिएक्शन फैंस ने दिए हैं। 
विज्ञापन
सीआईडी में श्रद्धा मुसाले की हुई वापसी - फोटो : एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम@shraddhamusale
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘सीआईडी’ सीरियल की फैन फॉलोइंग बहुत है। इस सीरियल के किरदारों से दर्शक बहुत कनेक्टेड हैं। छह साल के गैप के बाद ‘सीआईडी 2’ की वापसी हुई। हाल ही में इस सीरियल में श्रद्धा मुसाले की डॉक्टर तारिका के किरदार में वापसी हुई, यह देखकर फैंन इमोशनल हो गए। सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन दिए। शो के मेकर्स से एक खास गुजारिश भी फैंस कर रहे हैं। 

विज्ञापन


इमोशनल हो तारिका-अभिजीत की जोड़ी के फैंस 
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें डॉक्टर तारिका (श्रद्धा मुसाले) की एंट्री होती है। इसके बाद इंस्पेक्टर अभिजीत ( आदित्य श्रीवास्तव) तारिका से पूछते हैं कि वह इतने सालों से क्यों नाराज हैं? और सीआईडी छोड़ने का फैसला क्यों सुनाया? इस पर तारिका कहती हैं, ‘तुमने कभी कुछ समझने की कोशिश नहीं की, अभिजीत।’  

 

ऑडियंस ने मेकर्स के सामने रखी खास डिमांड

विज्ञापन

यह वीडियो देखकर फैंस काफी खुश हुए। दरअसल, सीआईडी शाे में पहले तारिका और अभिजीत के बीच एक अलग तरह की केमिस्ट्री दिखाई जाती थी। एक तरह से इनके बीच लव स्टोरी का एंगल था। जो कभी अंजाम तक नहीं पहुंचा। अब फैंस की ख्वाहिश है कि अभिजीत और तारिका की लव स्टोरी को पूरा कर दिया जाए। एक यूजर लिखता है, ‘अब आएगा मजा, जब मिलेंगे तारिका और अभिजीत।’ एक यूजर ने तारिका और अभिजीत का नाम लेते हुए हार्ट इमाेजी बनाया है। कई यूजर जानने चाहते हैं कि तारिका और अभिजीत के बीच दूरी क्यों आ गई। 

एसीपी प्रद्युम्न के किरदार को खत्म करने भी फैंस हुए थे नाराज 
कुछ वक्त पहले ‘सीआईडी 2’ में एसीपी प्रद्युम्न का ट्रैक खत्म कर दिया गया था, उनके किरदार की मौत को दिखाया गया। इस पर ऑडियंस, फैंस ने शो को बहुत ट्रोल किया। मजबूरी में शो में इस किरदार की फिर से वापसी करनी पड़ी। इस शो में दयानंद शेट्टी भी इंस्पेक्टर दया का अहम किरदार निभाते हैं। यह शो मीम्स की दुनिया में भी खूब मशहूर है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें