स्टार प्लस पर आने वाले शो 'नच बलिए 8' की थीम इस बार हर सीजन से हटके हैं। शो के मेकर्स ने इसके लिए 'रोमांस वाला डांस' थीम रखी जिसे कंटेस्टेंट बखूबी निभा भी रहे हैं। शो में डांस तो देखने को मिलता ही है लेकिन उनका रोमांस भी छिपा नहीं रहता। दरअसल, 'नच बलिए 8' के कंटेस्टेंट शोएब इब्राहिम ने दीपिका कक्कड़ को स्टज पर प्रपोज कर डाला। उन्होंनें दीपिका को अंगूठी पहनाई और पूछा कि क्या वो उनसे शादी करेंगी?
इस सब की वीडियो और तस्वीरें शोएब ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। शोएब ने घुटनों के बल बैठकर दीपिका को प्रपोज किया और उन्होंने भी उन्हें गले लगाकर हां कर दी। दीपिका इतनी भावुक हो गईं कि उनकी आंखों में आंसू आ गए।
बता दें कि शोएब और दीपिका की मुलाकात कलर्स पर आने वाले सीरियल 'ससुराल सिमर का' पर हुई थी। इसी के बाद से ही दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया।
देखें वीडियो-
@ms.dipika @shoaib2087 That moment when Shoaib proposed Dipika💍💫💫 part 2 such a magical moment....#Shoaika A post shared by Shoaika (@shoaikanians) on May 20, 2017 at 7:52pm PDT
@ms.dipika @shoaib2087 That moment when Shoaib proposed Dipika💍💫💫 part 1 such a magical moment....#Shoaika A post shared by Shoaika (@shoaikanians) on May 20, 2017 at 7:48pm PDT