स्टार प्लस पर प्रसारित धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नायरा का किरदार निभाने वाली शिवांगी जोशी को 'लीडिंग लेडी ऑफ टेलीविजन 2018' का खिताब मिला है। '20वें बेटी फ्लो ग्रेट अवॉर्ड' शो में शिवांगी को इस खिताब से नवाजा गया। शिवांगी जोशी मूलत: देहरादून की रहने वाली हैं।
स्टार प्लस के फेमस शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को दर्शक हमेशा से काफी पसंद करते आए हैं। यू तो दर्शक कार्तिक और नायरा की जोड़ी को हमेशा से पसंद करते आए हैं लेकिन नायरा का किरदार सबको कुछ ज्यादा ही भाता है।
शिवांगी 22 साल की हैं और इनका जन्म देहरादून में हुआ है। नायरा का किरदार निभाने वाली शिवांगी का जन्म 18 मई 1995 को हुआ है। शिवांगी इससे पहले बेगुसराय धारावाहिक में भी नजर आ चुकी हैं। वह पूनम के किरदार में थीं। शिवांगी कलर्स चैनल के शो बेइंतहा में भी नजर आ चुकी हैं। प्यार तूने क्या किया, ये है आशिकी और लव बाई चांस जैसे शो में भी काम कर चुकी हैं। शिवांगी कई ऐड फिल्म में भी काम कर चुकी हैं।