बालिका वधु 2 जल्द होने वाला है बंद
- फोटो : social media
टीवी सीरियल 'बालिका वधू 2' छह महीने पहले ही ऑन एयर हुआ था लेकिन अब उसके जल्द बंद होने की खबरें आ रही हैं। शो के मेकर्स को इससे जितनी उम्मीदें थीं उसपर ये यो खरा नहीं उतर पाया। ऐसे में शो के ऑफ एयर हो जाने की खबरें आ रही हैं।
बालिका वधू के जैसी ही है कहानी
आठ साल पहले लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाले सीरियल बालिका वधू में राजस्थान के रजावाड़ों में बाल विवाह की प्रथा को दिखाया गया था। इस शो ने घर-घर पहुंच कर बाल विवाह के मुद्दे पर लोगों को जागरुक किया था। अब बालिका वधू 2 में मुद्दा वही रखा गया है, हालांकि इसे गुजराती बैकग्राउंड में पेश किया गया है, जिसे दर्शकों की खास प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है।
शिवांगी जोशी, रणदीप राय और समृद्ध बावा इस शो में आंनदी, आंनद और जिगर का रोल कर रहे हैं। बताया जा रहा कि मेकर्स शो को मिल रहे रेस्पॉन्स से ज्यादा खुश नहीं हैं। उन्होंने शो को जल्द ऑफ एयर करने की तैयारी भी शुरू कर दी हैं।
अगले महीने बंद हो सकता है शो
मेकर्स ने शो के राइटर्स को कहानी में ट्विस्ट लाने को कहा है जहां इस दर्शकों को इस शो का अंत लग सके। यह शो पिछले साल 9 अगस्त को बड़े जोरो-शोरो से शुरू किया गया था। कलर्स पर प्रसारित हो रहे इस शो के अबतक 123 एपिसोड आ चुके हैं और अब अगले महीने फरवरी में ये शो ऑफ एयर हो सकता है। जहां इस शो के सिर्फ 123 एपिसोड आए हैं वहीं बालिका वधू 2008 से शुरू होकर 2016 तक चला था। इस शो ने लोगों के बीच में काफी पॉपुलैरिटी हासिल की थी।