फिनाले एपिसोड में पहुंचे ये सेलेब्स
शो ‘लॉकअप 2’ की बात करें तो अब इसमें राम कपूर, आकांक्षा चमोला, शिल्पा शिंदे, राम कपूर, श्रेया कालरा, हर्षद चोपड़ा जैसे सेलेब्स ही बचे हैं। जल्द ही इस शो का फिनाले एपिसोड भी दर्शकों को देखने को मिलेगा। अब तक पामेला सेरेना और आकांक्षा चौधरी शो से बाहर हो चुकी हैं।
क्या है शो ‘लॉकअप 2’ का कॉन्सेप्ट?
रियलिटी शो 'लॉक अप 2’ को रितेश देशमुख और फराह खान होस्ट कर रहे हैं। इसमें कुछ चर्चित सेलिब्रिटीज को एक जेल के कॉन्सेप्ट वाली जगह पर प्रतियोगी के तौर पर रखा जाता है। वे बाहरी दुनिया से कटे रहते हैं। अपनी सुख-सुविधाओं से दूर उन्हें कई मुश्किल फैसलों से गुजरना पड़ता है।