कई रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुके शिव ठाकरे अपनी निजी जिंदगी की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, हाल ही में उन्होंने एक इंस्टाग्राम स्टोरी साझा की है, जिसमें वह एक मिस्ट्री गर्ल के साथ दिख रहे हैं। इस फोटो को देखकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।
बिग बॉस 16 के बाद शिव ठाकरे की लोकप्रियता में गजब का इजाफा देखने को मिला है। शो में अपने खेल से वह फाइनल तक पहुंचने में कामयाब रहे थे। बिग बॉस के बाद शिव खतरों के खिलाड़ी और झलक दिखला जा जैसे कई रियलिटी शो का हिस्सा बन चुके हैं। उन्होंने अब तक अपने रिलेशनशिप के बारे में किसी से भी खुलकर बात नहीं की है, लेकिन अपनी नई इंस्टाग्राम स्टोरी की वजह से वह सुर्खियों में आ गए हैं।
इंस्टाग्राम स्टोरी से चर्चा में आए शिव
हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह एक लड़की का माथा चूमते नजर आ रहे हैं। हालांकि, उन्होंने तस्वीर में लड़की का चेहरा इमोजी से ढक दिया है। इस तस्वीर के सामने आते ही लोगों ने कई तरह की अटकलें लगानी शुरू कर दी हैं। हालांकि, इस पर शिव की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
ड्रीम गर्ल को लेकर कही थी ये बात
काफी समय पहले शिव ने एक बातचीत में अपनी ड्रीम गर्ल के बारे में अपने विचार साझा किए थे। उन्होंने कहा था, ''मुझे बस एक ईमानदार लड़की चाहिए जो रिश्ते निभाए। मुझे लुक की परवाह नहीं है, लेकिन वह 10-15 दिनों में एक बार बस मेरे लिए सलवार सूट पहनकर बिंदी लगा ले।'' इसके अलावा खुद को एक अति भावुक और अधिकार जताने वाला व्यक्ति कहते हुए शिव ने कहा था कि कोई भी उनके जैसा प्यार नहीं कर सकता। इस बातचीत में उन्होंने खुद को बहुत पुराने जमाने का व्यक्ति बताया था। रिश्तों में कुछ अनिवार्य बातों के बारे में उन्होंने कहा था, "वह सही जगह पर सही कपड़े पहनें। मुझे उसके कपड़ों से कोई परेशानी नहीं है, लेकिन मेरी मां के सामने या मंदिर में छोटे कपड़े नहीं पहन सकती। हम दोनों को एडजस्ट करना होगा।"
Vivek Agnihotri: 'हम टाउन प्लानिंग में विफल रहे हैं', भारी बारिश के बाद दिल्ली में हुए जलभराव पर विवेक का तंज