फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The 50 Winner: शिव ठाकरे बने 'द 50' के विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये

Sun, 22 Mar 2026 11:03 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The 50 Winner: मशहूर रियलिटी शो 'द 50' के विजेता का एलान हो गया है। आइए जानते हैं वह कौन हैं और उन्होंने कितने रुपये का इनाम जीता है?
विज्ञापन
शिव ठाकरे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियलिटी शो 'द 50' का समापन हो गया है। हफ्तों की कड़ी टक्कर और मनोरंजक एपिसोड के बाद इस शो को अपना विजेता मिल गया है। शुरुआत में इस शो में टेलीविजन, सोशल मीडिया और मनोरंजन जगत के 50 कंटेस्टेंट्स शामिल थे। इसके फाइनल एपिसोड तक पहुंचते-पहुंचते इसमें कुछ ही कंटेस्टेंट्स बचे थे। शिव ठाकरे इस शो के विजेता बने हैं। उन्होंने 50 लाख रुपये की राशि जीती है।
विज्ञापन

शिव ठाकरे - फोटो : इंस्टाग्राम@shivthakare9
इन लोगों से था मुकाबला
शिव ठाकरे ने मिस्टर फैसु, काका, रजत दलाल और कृष्णा श्रॉफ के साथ मुकाबला करने के बाद ट्रॉफी जीती। फैंस ने सोशल मीडिया पर शिव को बधाई दी और उनकी जीत को पूरी तरह से सही बताया। इस जीत के साथ, उन्होंने एक बार फिर रियलिटी शो में अपनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग और लोकप्रियता साबित कर दी।

डायना पेंटी बनी शो स्टॉपर, कल्कि कोचलिन और सिद्धांत चतुर्वेदी ने फैशन वीक में लगाए चार चांद; लुक की हुई तारीफ

शिव ठाकरे - फोटो : इंस्टाग्राम@shivthakare9
जीत पर क्या बोले ठाकरे?
जीत के बारे में बात करते हुए, शिव ठाकरे ने कहा, 'यह 50 का अनुभव मेरे लिए बिल्कुल नया था। मैं शिव ठाकरे का एक अलग पहलू दिखाना चाहता था। एक ऐसा पहलू जो यह मानता है कि अपनी बात सुनाने के लिए आपको चिल्लाने या लड़ने की जरूरत नहीं है। आप पूरे दिल से खेल सकते हैं, खुद के प्रति सच्चे रह सकते हैं। फिर भी जीत सकते हैं। पहले सीजन का विजेता बनना, खासकर 50 मजबूत खिलाड़ियों के बीच, एक ऐसी बात है जिसे हमेशा याद रखा जाएगा। इससे मुझे बेहद खुशी मिली है।'
विज्ञापन

शिव ठाकरे - फोटो : इंस्टाग्राम@shivthakare9
'द 50' के बारे में
रियलिटी शो 'द 50' की शुरुआत 50 प्रतियोगियों के साथ हुई। इसमें टेलीविजन, सोशल मीडिया, खेल और मनोरंजन जगत के लोग शामिल थे। प्रतियोगियों में करण पटेल, फैसल शेख, दिव्या अग्रवाल, रिद्धि डोगरा, शिव ठाकरे, प्रिंस नरूला, उर्वशी ढोलकिया, कृष्णा श्रॉफ, नेहल चुडासमा, रजत दलाल, लवकेश कटारिया आदि जैसे लोकप्रिय चेहरे शामिल थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें