फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस जीतने के बावजूद शिल्पा शिंदे की जिंदगी बर्बाद हो गई! यकीं नहीं तो देखिए VIDEO

Sun, 25 Mar 2018 06:52 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बिग बॉस के सीजन 11 का खिताब जीतने के बाद अंगूरी भाभी यानी टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे भले ही किसी भी फिल्म या सीरियल में नजर नहीं आई हों लेकिन वह सोशल मीडिया से अपने फैंस से हमेशा जुड़ी रहती हैं। इस बार वह अपने फैंस से बिल्कुल नए अंदाज में मुखातिब हुई हैं।
विज्ञापन

2 of 4

हाल ही में शिल्पा ने सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो साझा किया है, जिसे देखकर आप हस हंस के लोटपोट हो जाएंगे। शिल्पा ने सुनील के ही मशहूर गाने ‘जिंदगी बर्बाद हो गिया‘ पर एक डबस्मैश वीडियो बनाया है। वीडियो शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा है कि, ‘जिंदगी सिर्फ तीन चीजों पे चलती है एंटरटेनमेंट…एंटरटेनमेंट… और एंटरमेंट..सुनील ग्रोवर इस मास्टरपीस के लिए आपका शुक्रिया।’



 
विज्ञापन

3 of 4

दरअसल, ये सुनील ग्रोवर का गाना है। इसके अलावा बहुत जल्द शिल्पा टीवी के जाने माने कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के साथ एक नए वेब शो में नजर आएंगी। बता दें कि इस शो का प्रसारण आईपीएल सीजन के शुरु होते ही किया जाएगा। इस शो में शिल्पा और सुनील आईपीएल में हुए मैच के बारे में डिस्कशन करते हुए नजर आएंगे।

विज्ञापन

4 of 4
वही शिल्पा ने एक और वीडियो शेयर किया। जहां वो साल 2006 में आई अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल स्टारर फिल्म 'फिर हेरा-फेरी' का डायलॉग बोलती दिख रही हैं। वह जॉनी लीवर और परेश रावल की बातों के कन्वर्सेशन वाले सीक्वेंस का डायलॉग बोलते हुए कहती हैं कि '...ए लगता है ये जगह तेरे बाप का है, ...मेरे बाप का कोल्हापुर में बहुत बड़ा जगह है'।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें