फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कपड़े या स्मोकिंग नहीं', शिल्पा शिंदे का खुलासा; बताया कैसे महिलाएं बन सकती हैं 'सशक्त'

Mon, 22 Jun 2026 06:33 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shilpa Shinde: टीवी अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने हाल ही में महिलाओं को सशक्त बनाए जाने पर बात की। उन्होंने बताया कि कैसे महिलाएं खुद को सशक्त और मजबूत बन सकती हैं।
विज्ञापन
शिल्पा शिंदे - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने फेमिनिज्म और महिलाओं के सशक्तिकरण पर खुलकर अपनी बात रखी है। उनका मानना है कि महिलाओं की असली ताकत उनके आत्मविश्वास, संस्कारों और सोच से आती है, न कि छोटे कपड़े पहनने या स्मोकिंग करने से।

विज्ञापन

स्मोकिंग और बोल्डनेस
आईएएनएस से बातचीत के दौरान शिल्पा ने बताया कि वह महिलाओं के सशक्तिकरण मामले में थोड़ी पुरानी सोच रखती हैं। उन्हें महिलाओं का स्मोकिंग करना बिल्कुल पसंद नहीं है। शिल्पा का कहना है कि सिर्फ स्मोकिंग करने, शराब पीने या छोटे कपड़े पहनने से कोई महिला बोल्ड या मॉडर्न नहीं हो जाती। बोल्डनेस का असली मतलब कुछ और है।

शिल्पा को महिलाओं का साड़ी पहनना पसंद है, लेकिन वे कहती हैं कि कपड़े किसी की सोच तय नहीं करते। एक महिला साड़ी पहने या वेस्टर्न कपड़े, सबसे ज्यादा मायने यह रखता है कि वह खुद को और अपनी पहचान को कितनी अच्छी तरह समझती है।
विज्ञापन

दिखावा नहीं, संस्कार जरूरी
बातचीत के दौरान अभिनेत्री परवीन दस्तूर ने भी कहा कि आजकल बहुत कम उम्र की लड़कियां जो दिखने में बहुत सीधी होती हैं, उन्हें भी पान की दुकानों पर स्मोकिंग करते देखा जा सकता है। शिल्पा ने इस बात से सहमति जताई कि बाहरी दिखावा अक्सर धोखा दे सकता है।

शिल्पा शिंदे ने कहा, 'अपनी नजर में फेमिनिज्म का मतलब है कि महिलाएं पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने संस्कारों को अपनाएं, न कि बाहरी दिखावे को ही ताकत समझ लें।'

यह भी पढ़ें: अपने बच्चों यश और रूही के साथ छुट्टियों पर निकले करण जौहर, एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें