कब और कहां देखें शो?
'भाबी जी घर पर हैं 2.0' का प्रीमियर 22 दिसंबर 2025 से होगा। यह शो सोमवार से शुक्रवार रात 10:30 बजे &TV चैनल पर आएगा। साथ ही, इसे हिंदी ZEE5 या JioCinema पर भी देखा जा सकेगा।
क्या होगा इस बार सीरियल में खास
इस बार कहानी कानपुर से बदलकर रहस्यमयी शहर घूंघटगंज में सेट है। प्रोमो में एक घूंघट वाली महिला की मूर्ति दिखाई गई है, जो हॉरर का इशारा देती है। यह 'स्त्री' फिल्म जैसा ट्विस्ट लगता है। सीरियल के इस प्रोमो में कॉमेडी के साथ हल्का डर और सुपरनेचुरल एलिमेंट साफ दिखाया गया है। प्रोमो में शिल्पा शिंदे घूंघट उठाती हैं और अपना फेमस डायलॉग बोलती हैं - 'सही पकड़े हैं'।
यह भी पढ़ें: Avatar 3 Box Office Collection: क्या 'धुरंधर' को टक्कर दे पाएगी 'अवतार: फायर एंड ऐश', जानें पहले दिन की कमाई..