फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पीआर के लिए झूठ फैलाना बंद करो’, निर्माता संजय कोहली पर खुलासे के बाद शिल्पा शिंदे का ट्रोलर्स को जवाब

Sat, 06 Jun 2026 08:33 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shilpa Shinde: ‘भाबीजी घर पर हैं’ के निर्माता पर खुलासे के बाद अब शिल्पा शिंदे ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। जानिए उन्होंने वीडियो जारी कर क्या कुछ कहा…
विज्ञापन
शिल्पा शिंदे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘भाबीजी घर पर हैं’ फेम एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे एक बार फिर चर्चाओं में हैं। वजह है हाल ही में किया गया उनका खुलासा, जिसमें उन्होंने कह कि 'भाबीजी घर पर हैं' के निर्माता संजय कोहली के खिलाफ दायर यौन उत्पीड़न की शिकायत झूठी थी।

विज्ञापन


अभिनेत्री ने दावा किया कि उन्होंने ये आरोप इसलिए लगाए क्योंकि उनके पास अपने कॉन्ट्रैक्ट से जुड़े विवाद को सुलझाने का कोई और विकल्प नहीं था। इसके बद से एक्ट्रेस चर्चाओं में हैं और सोशल मीडिय पर उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है। अब शिल्प शिंदे ने एक बार फिर ट्रोलर्स को जवाब दिया है और आलोचकों से झूठी अफवाहें न फैलाने की अपील की है। 

जैसे को तैसा…
शिल्पा शिंदे ने अपने इंस्टाग्राम पर आज एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एफआईआर मामले के बारे में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जो लोग पीआर के लिए इस मामले को लेकर तरह-तरह की बातें फैला रहे हैं, उन्हें पहले एफआईआर में लिखी बातें देख लेनी चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कई लोगों ने संजय कोहली को पीड़ित के रूप में पेश किया है और पिछले नौ साल में उन पर और उनके परिवार पर जो कुछ हुआ, उसे उजागर किया है, इससे पहले कि वह अपनी बात रखें।

लेकिन उन लोगों ने मेरे साथ क्या किया, ये भी उन लोगों को बोलना पड़ेगा, क्योंकि जैसे को तैसा होता है। एफआईआर कॉपी में मैंने साफ साफ शब्दों में लिखा है कि उन्हें मेरा हाथ पकड़ा मुझे अपनी तरफ खींचा। किसी के माई के लाल में हिम्मत नहीं है वो करने की।

जागो ग्राहक जागो
इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में शिल्पा ने लिखा, ‘पीआर टीम अपना काम करती रहिए, लेकिन इस मामले को लेकर झूठी बातें फैलाना बंद कीजिए। यौन उत्पीड़न किसी भी तरह का जबरन यौन व्यवहार है, जिससे व्यक्ति असहज, भयभीत, अपमानित या आहत महसूस करता है।
 




बिना मर्जी के किसी को छूना, यौन टिप्पणियां या चुटकुले, गलत मैसेज या तस्वीरें, बार-बार की जाने वाली गंदी हरकतें, यौन संकेत देने वाले इशारे। इसलिए अपनी मनगढ़ंत थ्योरी फैलाना बंद कीजिए। जागो ग्राहक जागो!’

 

 

विज्ञापन

शिल्पा शिंदे - फोटो : इंस्टाग्राम @shilpa_shinde_official
अधिक जानकारी
शिल्पा शिंदे के झूठी मामले वाले खुलासे के बाद कई अभिनेत्रियों ने उनकी कड़ी आलोचना की है। इनमें पूजा बेदी और हिना खान भी शामिल हैं। इन सभी ने शिल्पा द्वारा झूठी शिकायत दर्ज करने की सरेआम आलोचना की है। वहीं ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने इंस्टाग्राम पर एक बयान जारी कर कहा कि शिल्पा द्वारा 'भाभीजी घर पर हैं' के निर्माता संजय कोहली के खिलाफ झूठे यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने की बात स्वीकार करना पूरे बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री के लिए चिंता का विषय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें