फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार का प्रेशर कुकर: शो होस्ट करेंगी शिल्पा शेट्टी, क्या होगी इसकी थीम? कहा- जरूरी सवाल पूछने पड़ते हैं

Fri, 13 Nov 2026 11:39 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • शो के बारे में बात करते हुए शिल्पा ने कहा कि आजकल रिश्तों में कई नए शब्द जुड़ गए हैं।
  • 'प्यार का प्रेशर कुकर' की एक बात शिल्पा को सबसे ज्यादा उत्साहित करती है।
  • शो इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें कपल के माता-पिता होंगे।
विज्ञापन
शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम@theshilpashetty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी रिलेशनशिप रियलिटी शो 'प्यार का प्रेशर कुकर' को होस्ट करने जा रही हैं। शो के मेकर्स के अनुसार, यह शो ऐसे कपल्स को एक साथ लाएगा जो अपने रिश्तों में किसी मोड़ पर आकर फंस गए हैं। 
विज्ञापन


एक ही घर में रहने के दौरान, प्रतिभागियों को उन सवालों के जवाब देने होंगे जिनसे वे अब तक बचते आ रहे हैं। इस प्रक्रिया में उनके माता-पिता भी शामिल होंगे, जो उन्हें एक जरूरी 'रियलिटी चेक' देंगे, ताकि स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सके और सच सामने आ सके।
Trending Videos

शो को लेकर क्या बोलीं शिल्पा?
शो के बारे में बात करते हुए शिल्पा ने कहा, 'आजकल रिश्तों में कई नए शब्द जुड़ गए हैं, जैसे 'सिचुएशनशिप', 'ब्रेडक्रंबिंग' और 'बेंचिंग'। इस सब के बीच असल स्पष्टता कहीं खो गई है। चाहे रिश्ता नया हो या वर्षों से चला आ रहा कोई पुराना रिश्ता, एक ऐसा मोड़ जरूर आता है, जब किसी को सही और जरूरी सवाल पूछने ही पड़ते हैं। 'प्यार का प्रेशर कुकर' की जो बात मुझे सबसे ज्यादा उत्साहित करती है, वह है रियलिटी फॉर्मेट पर इसका एक नया नजरिया।'

शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम@theshilpashetty
अपनी बात कहने के लिए प्रेरित करता है शो
शिल्पा ने आगे कहा 'यह भारत का पहला ऐसा रिलेशनशिप शो है, जहां माता-पिता प्रतिभागियों को 'रियलिटी चेक' देते हैं। यह शो कपल्स के साथ-साथ उनके माता-पिता के लिए भी काफी दिलचस्प है, जो यह जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि असल में क्या चल रहा है। यह एक ऐसा शो है जो लोगों को वह बात कहने के लिए प्रेरित करता है जो वे वास्तव में कहना चाहते हैं। मैं इसे होस्ट करने के लिए बहुत उत्साहित हूं।'

यह शो जल्द ही जियो हॉटस्टार और कलर्स पर आएगा।
विज्ञापन

शिल्पा शेट्टी का वर्कफ्रंट
  • आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी फिटनेस को लेकर काफी जागरूक हैं। 
  • उन्होंने फिटनेस पर दो किताबें लिखी हैं। 
  • फिल्म 'बाजीगर' (1993) से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। 
  • आखिरी बार उन्हें पैन इंडिया फिल्म 'केडी: द डेविल' में नजर आईं। इसमें संजय दत्त भी थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें