फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

' ...सबसे शाणा कौन' बता रहे हैं शाहरूख खान

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़े पर्दे के बादशाह शाहरुख खान एक बार फिर छोटे पर्दे की ओर रुख कर रहे हैं। गौरतलब है कि किंग खान ने अपने कैरियर की शुरूआत टीवी से ही की थी और टीवी पर लोकप्रियता के बाद ही उनको बड़े पर्दे पर आने का मौका मिला।
विज्ञापन


टीवी के बाद ही उन्होंने रुपहले पर्दे पर कदम रखा और बुलंदियों का शिखर चूमा। बड़ा सितारा बनने के बाद भी शाहरुख ने टीवी से कभी मोह भंग नहीं किया और समय-समय पर छोटे पर्दे पर प्रसारित कार्यक्रमों का हिस्सा बनते रहे।

उन्होंने टीवी के कई रिएलिटी शोज भी होस्ट किए जिनमें उनको प्यार मिलता रहा। अब एक बार फिर से वह छोटे पर्दे पर वापसी कर रहे हैं जो उनके प्रशंसकों के लिए एक तोहफा जैसा होगा।
विज्ञापन


इंटरटेंमेंट की डबल डोज देते हुए शाहरुख अब एक ऐसा कार्यक्रम टीवी पर लेकर आ रहे हैं जिसका कांसेप्ट एक दम अलग है। कार्यक्रम एक नए टीवी चैनल पर प्रसारित होगा।
विज्ञापन

लोगों से पूछेंगे सबसे शाणा कौन

शाहरुख़ एक नए शो ‘इंडिया पूछेगा- सबसे शाणा कौन?’ लेकर आ रहे हैं जो 2 मार्च से एक नए चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। शाहरुख़ ख़ान ने इससे पहले टेलीविज़न पर 'कौन बनेगा करोड़पति', 'क्या आप पांचवी पास से तेज़ हैं' और 'ज़ोर का झटका' होस्ट किया है।
छोटे पर्दे के इस शो के बारे में शाहरुख़ कहते हैं, “इस शो की ख़ासियत यह है कि इसमें कोई हारता नहीं है। इसे अभी भारत में नहीं देखा गया है।”

अपनी फ़ि‍ल्म ‘फ़ैन’ की शूटिंग में व्यस्त अभि‍नेता ने यह तो माना कि वो थक जाते हैं, लेकिन नए लोगों से मिलने में उन्हें मज़ा आता है इसलिए उन्होंने इस शो के लिए 'हां' कर दी।

49 वर्षीय अभि‍नेता शाहरुख़ ख़ान ने अपने करियर की शुरुआत ‘सर्कस’ से की थी। बाद में ‘फ़ौजी’ नाम के धारावाहिक में भी अहम भूमिका निभाई। इसके बाद उन्होंने बड़े पर्दे की ओर कूच किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें