स्टंट अंदाज में पोज देते दिखे अशनीर
अशनीर ने अपने इंस्टाग्राम से जो तस्वीर शेयर की है उसमें वह कार के पायदान पर खड़े होकर स्टंट के अंदाज में पोज देते दिख रहे हैं। इस दौरान वह व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक एंड व्हाइट शॉर्ट्स के साथ मैचिंग स्लीपर में नजर आए। उन्होंने अपनी इस पोस्ट को कैप्शन दिया,"फ्लाइंग इन टू द वीकेंड!"
बोले यह कार रोहित शेट्टी के लिए कस्टम मेड है
अशनीर की इस पोस्ट पर यूजर्स तो प्रतिक्रिया दे ही रहे हैं, साथ ही उनकी बहन आशिमा ग्रोवर ने भी कमेंट करते हुए लिखा, "देखिए मैं सही थी, यह वास्तव में थार का अमेरिकी संस्करण है, इस पर लोग हरकते भी वही करते हैं"। इस कमेंट के जवाब में अशनीर ने लिखा, "यह कार रोहित शेट्टी के लिए कस्टम मेड है।" उनकी पोस्ट पर एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, , "रणवीर सिंह को कड़ी टक्कर।" वहीं दूसरे ने लिखा,"यह शार्क ऊंची उड़ान भर रही है।"अन्य यूजर्स भी इसी तरह से मजेदार कमेंट करते दिखाई दिए।