फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को बताइए, फिर आ रहा है उनका 'शक्तिमान'

Wed, 26 Jun 2013 04:25 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ लोकप्रिय धारावाहिक 'शक्तिमान' एक बार फिर छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहा है। इस सीरियल का नाम 'जूनियर शक्तिमान' होगा। इस नए शो में ‘जूनियर शक्तिमान’ का किरदार उदय सचदेव निभाने वाले हैं।
विज्ञापन


मुकेश खन्ना बच्चों के लोकप्रिय चैनलों पर टेलीफिल्म्स के रूप में शक्तिमान की नई शुरूआत करने जा रहे हैं। मुकेश खन्ना ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बच्चों की नई पीढ़ी विदेशी सुपरहीरो को देखकर बड़ी हो रही है। अब वक्त आ गया है कि भारतीय सुपर हीरो वापसी करे।

‘जूनियर शक्तिमान’ का प्रीमियर 30 जून को दोपहर 12 बजे पोगो चैनल पर किया जाएगा। इस धारावाहिक के साथ ही 'शक्तिमान' पर बनाई गयी एक टेली फिल्म भी दिखायी जाएगी। इसी शो में मुकेश खन्ना दर्शकों का परिचय 'जूनियर शक्तिमान' से कराएंगे।
विज्ञापन


इस बात की जानकारी देने के लिए प्रेस वार्ता में मुकेश खन्ना ने कहा है कि 'शक्तिमान' का किरदार उनसे बेहतर दूसरा कोई नहीं निभा सकता है। मुकेश खन्ना ने कहा कि 'शक्तिमान' का किरदार केवल वही निभा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि मैं अक्षय कुमार को लेकर 'शक्तिमान' नहीं बना सकता। मैं अजय देवगन को लेकर भी 'शक्तिमान' नहीं बना सकता। वे अच्छे अभिनेता हैं। मैं शाहरुख को लेकर भी 'शक्तिमान' नही बना सकता। क्योंकि उनके पास वह इमेज नहीं है जो मेरे पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें