फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख के सामने लोग पूछेंगे 'सबसे शाणा कौन'

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहरुख खान छोटे पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। जल्द ही शरू होने वाले नए चैनल एंड टीवी पर उनका शो ‘इंडिया पूछेगा-सबसे शाणा कौन’ प्रसारित होने को तैयार है। यह एक अलग किस्म का क्विज शो है। जिसमें आम आदमी सवाल करेगा और आम आदमी ही जवाब देगा। शाहरुख बीच की कड़ी होंगे।
विज्ञापन


शाहरुख खान ने इस शो के बारे में बताया कि इस शो का फॉरमेट अब तक टेलीविजन पर आए अन्य शो से अलग है। इसमें हिस्सा लेने वालों से स्टूडियो में कोई सवाल नहीं पूछा जाएगा बल्कि बाहर मौजूद आम आदमी प्रश्न करेंगे। सही जवाब देने वालों को इनाम मिलेगा। शाहरुख के अनुसार इस शो में बेहद रोचक सवाल किए गए हैं।

विज्ञापन

इजराइली शो का भारतीय संस्करण है ‘इंडिया पूछेगा-सबसे शाणा कौन’

टीवी पर जल्द आने वाला यह शो इजराइली शो हूज आस्किंग के इंटरनेशनल फॉरमेट पर आधारित है। शाहरुख ने इसका मतलब 'स्ट्रीट स्मार्ट' के रूप में बताया। शाहरुख मानते हैं कि इस शो में ‌दिखने वाले वे लोग हैं जो शान से जीते हैं और शान से मानते हैं कि उन्हें सब कुछ पता है। इस शो में शाणपट्टी दोनों तरफ से है।

उन्होंने बताया कि यहां पूछने वाला भी आम आदमी है और जवाब देने वाला भी आम आदमी। शाणपट्टी से हमारा मतलब है, शानदार और शान से जीने वाला।

इस शो के लिए चुने जाने वाले लोगों के सवाल पर उन्होंने बताया कि 'हमारे शो की टीम सड़कों पर, घरों में जाकर और अन्य जगहों पर आम आदमियों को शो के बारे में बता रही है और हमें सबका सहयोग मिल रहा है। सवाल पूछने वालों में गृहिणियां हैं, खिलाड़ी हैं, दफ्तर जाने वाले लोग हैं, सेलेब्रिटी भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें