फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान की होगी एक बार फिर छोटे पर्दे पर वापसी, इस फेमस शो को होस्ट करते आएंगे नजर

Thu, 16 Aug 2018 05:23 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहरुख खान एक बार फिर छोटे पर्दे पर नजर आने वाले हैं। शो का नाम है टेड टॉक्स इंडिया। जीहां अब इस शो का सीजर 2 भी जल्द आने वाला है। जिसका शाहरुख के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल दिसंबर तक टेड टॉक्स दूसरे सीजन के एपिसोड्स ऑन एयर हो जाएगा। आपको बता दें कि पिछले साल इस शो को अगस्त में शूट किया गया था और दिसंबर में ऑन एयर किया गया था।

हालांकि पहला शो उतनी टीआरपी हासिल नहीं कर पाया था क्योंकि इसके आइडियाज बहुत ही यूनिक थे। इसी साल अप्रैल में ‘टेड’ ने अनाउंस किया था कि इस शो के तीन और सीजन आएंगे। फिलहाल दूसरे सीजन को लेकर खबर आ रही है कि इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
विज्ञापन


पहले सीजन की बात करें तो इसमें सात एपिसोड्स थे। वहीं दूसरे सीजन में 8 से 10 एपिसोड होने की उम्मीद है। पहले सीजन में करण जौहर, एकता कपूर और जावेद अख्तर शो में शामिल हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें