फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartavya: शाहरुख खान को लेकर सैफ अली खान ने कही बड़ी बात, बताया कैसा है उनका रवैया

Thu, 07 May 2026 08:28 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Saif Ali Khan On Shah Rukh Khan: हाल ही में 'कर्तव्य' के ट्रेलर के लॉन्च के मौके पर सैफ अली खान ने शाहरुख खान को लेकर कई अहम बातें कही हैं। उन्होंने बताया है कि उनका रवैया कैसा है। 
विज्ञापन
सैफ अली खान, शाहरुख खान - फोटो : एएनआई, इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के सितारे शाहरुख खान और सैफ अली खान ने 23 साल पहले करण जौहर की फिल्म 'कल हो ना हो' में साथ में काम किया था। अब यह जोड़ी फिर से साथ आ रही है। इस बार नेटफ्लिक्स की फिल्म 'कर्तव्य' में एक प्रोड्यूसर और एक एक्टर के तौर पर साथ में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख को आदर्श मानते हैं सैफ
गुरुवार को, 'कर्तव्य' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर, सैफ ने शाहरुख खान के साथ अपने लंबे जुड़ाव के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा 'शाहरुख के साथ मेरा जुड़ाव बहुत प्यारा और लंबा रहा है। वह ऐसे इंसान हैं, जिन्हें मैं कई मायनों में अपना आदर्श मानता हूं। मेरी उनसे एक छोटी सी मुलाकात हुई थी। उन्होंने कहा कि उनके पास एक बहुत अच्छी स्क्रिप्ट है और वह चाहते हैं कि मैं उसे सुनूं और यह फिल्म करूं। मैंने स्क्रिप्ट सुनने और निर्देशक से मिलने का पूरा प्रोसेस किया। जब हमारी शूटिंग पूरी हो गई और शाहरुख ने फिल्म देखी, तो उन्होंने कहा कि यह एक बहुत अच्छी फिल्म है।'

‘डेजर्ट वॉरियर’ बनी अब तक की सबसे बड़ी फ्लॉप; 1400 करोड़ की लागत से बनी, बॉक्स ऑफिस पर कमाए मात्र 6 करोड़

शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख निर्देशक को देते हैं आजादी
सैफ ने यह भी बताया कि एक प्रोड्यूसर के तौर पर, शाहरुख खान का मानना है कि डायरेक्टर को पूरी क्रिएटिव आजादी मिलनी चाहिए और वह उनके काम में दखल देने से बचते हैं।
उन्होंने कहा 'मैं सेट पर उनसे नहीं मिला, क्योंकि वह उन प्रोड्यूसर्स में से हैं जो मानते हैं कि डायरेक्टर को अपनी मर्जी से काम करने और वैसी फिल्म बनाने की पूरी आजादी होनी चाहिए जैसी वह बनाना चाहता है। कभी-कभी, सेट पर किसी की मौजूदगी थोड़ी भारी पड़ सकती है और वह इस बात को समझते हैं। उन्होंने हमें वैसी फिल्म बनाने के लिए काफी गुंजाइश दी जैसी हम बनाना चाहते थे।'
विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?
'कर्तव्य' के निर्देशक पुलकित हैं। यह फिल्म गौरी खान के रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाई गई है। यह 15 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रसिका दुग्गल, संजय मिश्रा, जाकिर हुसैन और मनीष चौधरी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें