टीवी एक्टर शबीर आहलूवालिया एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस फादर्स डे पर उन्होंने अपने पिता के लिए खास संदेश दिया है।
एक्टिंग, स्पोर्ट्स, स्टंट्स, एंकरिंग और प्रोडक्शन के बाद अब एक बार फिर छोटे परदे पर लौट आए हैं जाने-माने टीवी एक्टर शबीर आहलूवालिया। हाल ही में उनसे हुई एक मुलाकात के दौरान उन्होंने फादर्स-डे पर साझा की अपने दिल की बात शेयर की।
फादर्स डे जैसे दिन हमें मौका देते हैं कि हम अपनी भागती-दौड़ती जिंदगी के बीच से वक्त निकालें अपनों के लिए। इसलिए इस फादर्स डे पर मैं भी अपने पापा को ये बताने का मौका खोना नहीं चाहता कि वह मेरे लिए कितने खास हैं।
दरअसल मेरे लिए बचपन से ही पापा की छवि एक ऐसे इंसान के रूप में बनी है, जो हमेशा पूरी मेहनत से अपने परिवार के लिए काम करते हैं। कभी किसी तारीफ की उम्मीद नहीं करते।
कभी अपनी परेशानी या चिंता जाहिर नहीं करते। बल्कि जिंदगी में जब भी हमें सपोर्ट और हिम्मत चाहिए होती है, वो हमेशा हमारे पास होते हैं, एक मजबूत नींव और एक सच्चे दोस्त की तरह।
मुझे लगता है पापा केरूप में मेरे पास भगवान का एक वरदान हमेशा है। मैं बाकी लोगों से भी यही कहना चाहूंगा कि जिस तरह भी हो सके ऐसे छोटे-छोटे पल चुराकर अपने मां-पापा को इस बात का अहसास जरूर कराएं कि वो आपके लिए कितने जरूरी हैं।