'झलक दिखला जा' के बाद अब 'नच बलिए 6' के प्रतियोगियों के नाम जानने के लिए लोग बेचैन हैं। प्रतियोगियों के नामों की चर्चा भी शुरू हो गई है। सूत्रों ने कुछ जोड़ियों के शो में भाग लेने की प्रबल संभावना तय कर दी है।
जो बड़े नाम सामने आए हैं उनमें सौरभ गांगुली और उनकी पत्नी डोना गांगुली का नाम सबसे ऊपर है। इसके अलावा टीवी के हॉट बॉय शब्बीर आहलूवालिया और उनकी पत्नी कांची कौल का नाम शामिल है।
गौरतलब है कि शब्बीर इस शो के कुछ सीजन होस्ट भी कर चुके हैं और बतौर होस्ट इनको बेहद पसंद किया गया था। हॉट कपल करण सिंह ग्रोवर और उनकी पत्नी जेनिफर भी प्रतियोगियों में से एक हो सकते हैं। गुरमीत चौधरी और देबोलिना की जोड़ी भी यहां दिख सकती है। इस कपल ने 'झलक दिखला जा सीजन 6' का खिताब जीता था।
'कहीं तो होगा' सीरियल से चर्चित हुए रोहित बख्शी भी शो का हिस्सा हो सकते हैं यहां वह अपनी गर्लफ्रेंड आश्का गोराड़िया के साथ जोड़ी बनाएंगे। आश्का 'बिग बॉस 6' में आई थीं इससे पहले वह 'कुसुम', 'कहीं तो होगा' जैसे कई चर्चित शो का हिस्सा रहीं हैं।