फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कसौटी जिंदगी की' में अब आएगा कोमोलिका का चेहरा सामने, देखिए वीडियो

Sun, 14 Oct 2018 05:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Hina Khan
विज्ञापन

टीवी जगत का सबसे लोकप्रिय सीरियल 'कसौटी जिंदगी की पार्ट 2; शुरू होते ही सुर्खियों में आ गया है। हालांकि शो में सभी किरदार सामने आ गए हैं लेकिन दर्शकों के लिए सीरियल का सबसे चर्चित किरदार कोमोलिका का लुक सामने आने के बाद भी अभी तक दर्शकों को सीरियल में उनकी झलक नहीं दिखाई गई है। फिलहाल शो में अनुराग और प्रेरणा के बीच रोमांस देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन


लेकिन दर्शकों को इस वक्त शो में कोमोलिका की एंट्री का इंतजार है जो अब खत्म होने जा रहा है। जी हां, कोमोलिका का रोल टीवी की फेमस एक्ट्रेस हिना खान ही प्ले कर रही हैं। हिना का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। हालांकि तीन एपिसोड से उनकी झलक ही देखने को मिल रही थी लेकिन उनका चेहरा नहीं दिखाया गया था।

विज्ञापन

hina khan

शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर कोमोलिका के लुक का खुलासा कर एक वीडियो शेयर किया जिसमें हिना खान कोमोलिका के लुक में दिख रही हैं। इस वीडियो में हिना ने सिल्वर और काले रंग का लहंगा-चोली कॉस्ट्यूम पहना हुआ है। उनकी एंट्री को शो मेकर्स ने बहुत दिलचस्प कर दिया है। बता दें कि कोमोलिका किरदार घर-घर में लोकप्रिय है।

इस बार भी कोमोलिका के लुक को लेकर बड़े एक्सपेरिमेंट्स किए गए हैं। इस बार कोमोलिका का लुक काफी आभूषणों से भरा हुआ है जो पूरी तरह से एक बंजारन का लुक लग रहा है। कमरबंध, झुमके, खुले और घुंघराले बाल जो हिना खान पर बहुत फब रहे हैं।

हिना खान इस लुक में पूरी तरह ढल चुकी हैं और उन्होंने इस रोल के लिए अपनी चाल में भी बड़ा बदलाव किया है। बता दें कि पहले सीजन में एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया ने ये किरदार निभाया था।


 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें