रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में इन दिनों काफी ड्रामा देखा जा रहा है। हाल ही में प्रतिभागी स्काउट और लव के बीच दूरियां आ गईं। मसाज वाली बात पर दोनों को रोहित शेट्टी और काशवी की तरफ से डांट पड़ी। इसके बाद स्काउट ने लव को नॉमिनेट कर दिया। अब सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें स्काउट लव से बात करने की कोशिश कर रहे हैं। इस पर यूजर्स ने स्काउट की आलोचना की है।
विज्ञापन
Trending Videos
लव से क्या बोले स्काउट?
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लव गिल एक्सरसाइज कर रही हैं। इस जगह से थोड़ी दूर पर स्काउट बैठे हैं। स्काउट लव को देख रहे हैं और उनसे बात करने की कोशिश कर रहे हैं। एक दूसरे वीडियो में स्काउट लव से कहते हैं कि जब मैं कहता हूं कि तुम मेरी बहन हो, तो मेरा यही मतलब होता है। यह कुछ ऐसा था जो देखने में सही नहीं था। इसके लिए हमें टोका गया और ऐसा होना जरूरी भी था, वरना हालात और बिगड़ सकते थे। तुम हमेशा मेरी बहन रहोगी, बस यही बात है। इस बात पर लव कहती हैं कि अगर मैं कुछ बोलूंगी तो मुझे जज किया जाएगा।
बिग बॉस 20
- फोटो : सोशल मीडिया
यूजर्स ने की स्काउट की आलोचना
लव से दोबारा बात करने पर एक यूजर ने स्काउट पर तंज कसते हुए कहा 'जो मजा लव को जीतने में है वह ट्रॉफी जीतने में कहां है।' एक और यूजर ने लिखा 'मुझे लगता है कि इसे लव से प्यार है।' एक और यूजर ने लिखा 'वो नौटंकीबाज है।' एक और यूजर ने लिखा 'करण जौहर को इस पर एक फिल्म बनानी चाहिए। इस फिल्म का नाम होगा 'वर्जित प्यार'।' एक और यूजर ने लिखा 'कुत्ते की दुम कभी सीधी नहीं हो सकती।'
बिग बॉस 20
- फोटो : यूट्यूब
क्या बोले थे रोहित शेट्टी?
इससे पहले शो में लव गिल और स्काउट एक बेड पर थे। दोनों के ऊपर कंबल था। स्काउट ने लव के साथ कुछ ऐसा किया जिसकी आलोचना होने लगी। इस मामले पर रोहित शेट्टी ने कहा 'जब आप लोग नजदीक आते हो। एक तरफ आप लेटे हो वो आपके पैर दबा रहा है। बाद में कंबल आ जाता है। कंबल के अंदर हाथ दब रहा है, जो बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा। स्काउट को बोलते हो कि जरा पीछे दबा दे और वो दबाना शुरू करता है, तब आप अजीब आवाज निकालते हो, वो ठीक नहीं लग रहा है। मैं क्या बोलना चाह रहा हूं, तुम समझ रहे हो न?'
बिग बॉस 20
- फोटो : वीडियो ग्रैब
क्या बोलीं स्काउट की गर्लफ्रेंड?
इस मामले पर स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी ने स्काउट से पूछा कि आप मेरी तुलना इनसे कैसे कर सकते हो। इस पर स्काउट ने कहा वह मेरा अच्छे से ख्याल रख रही थी। इस पर काशवी ने कहा कि अगर आपको घर वाली फीलिंग चाहिए थी, तो आपको घर पर रहना चाहिए था। स्काउट पर आग बबूला होते हुए काशवी ने कहा अगर आपकी एक प्रतिशत भी इज्जत बची हुई है, तो एक सीमा तय करो और उसे अपनी जिंदगी से बाहर कर दो।
Scout telling Love, “Tu mere liye behen humesha rahegi” No matter how much things happens, Scout still respects the bond and keeps his intentions clear. That’s the difference between playing games and being genuine. ❤ #ScoutOP #BiggBoss20 https://t.co/YpYJtm1Rk0
क्यों रोई थीं लव?
स्काउट और लव के मामले पर 'बिग बॉस 20' में नॉमिनेशन टास्क हुआ, जहां स्काउट ने लव को नॉमिनेट कर दिया। इसके बाद अभिनेत्री टूट गईं और फूट-फूटकर रोने लगीं।