स्काउट ओपी, काशवी और लव गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
शो के बाहर बेटे की अलग जिंदगी
इस वाइस नोट में आगे स्काउट की मां ने कहा, ‘आज मेरे बेटे के साथ भी वही सब होते देखना बेहद दर्दनाक है। शो से बाहर, उसकी अपनी एक अलग जिंदगी है। उसका करियर है, निजी रिश्ते हैं और एक उज्ज्वल भविष्य है। उसने कई बार स्पष्ट रूप से अपना पक्ष रखा है और अपने रिश्तों से जुड़े हर सवाल का जवाब दिया है। इसके बावजूद, वही मुद्दे बार-बार अलग-अलग तरीकों से सामने आ रहे हैं।’
लव से झगड़े के बाद उठाया बड़ा कदम
‘बिग बॉस 20’ के हालिया प्रोमो में स्कॉउट ओपी ने लव से हुए विवाद के बाद अपने सिर के बाद शेव कर दिए थे। इसके साथ ही वह भावनात्मक रूप से काफी टूट गए। उनकी यह हालत देख आम्रपाली दुबे और डीएसए ने इस सब का जिम्मेदार लव गिल को ठहराया। आम्रपाली ने लव से कहा कि वह स्काउट ओपी को पागल कर देंगी। इसके जवाब में लव ने कहा कि उन्हें पता है स्काउट का ब्रेन वॉश कौन कर रहा है।