फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 20: यंग को धक्का देने पर स्काउट को मिली कैसी सजा? लव गिल से हुई बहस के बाद गेमर ने सिर मुंडवाया

Thu, 12 Nov 2026 11:39 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • बिग बॉस में विवाद पर आम्रपाली ने कहा मुझे और स्काउट को घर से बाहर जाना है। 
  • यंग के कुछ नहीं कहने पर बिग बॉस ने उनकी काफी तारीफ की है। 
  • शो में बिग बॉस ने घर वालों को बुलाया और कहा कि स्काउट ने जो गलती की है उसकी सजा मिलेगी।
विज्ञापन
बिग बॉस 20 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बिग बॉस 20' के नए एपिसोड में काफी हंगमा हुआ है। इसमें यंग और स्काउट के बीच काफी विवाद हुआ है। स्काउट को बिग बॉस ने सख्त सजा दी है। वहीं स्काउट ने लव गिल को एक बेहद आपत्तिजनक बाद कही है। लव ने कहा कि वह इसके लिए उन्हें कभी माफ नहीं करेंगी। एक प्रोमो में स्काउट निराश नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

यंग और स्काउट में क्यों हुआ विवाद?
बिग बॉस ने घर के सभी लोगों को एक टास्क दिया था। उस टास्क में दूसरी टीम के मेंबर को रुलाना था। इस टास्क के तहत स्काउट उदिति को रुलाना चाहते थे। उदिति को रुलाने के लिए स्काउट ने उसके घर की फोटो जला दी। फोटो जलाने पर स्काउट का यंग से विवाद हो गया। स्काउट ने यंग से कहा कि तुम दोबारा गाली दे के दिखाओ। यंग ने जब गाली दी तब स्काउट ने उसे धक्का दे दिया। इस पर यंग ने कुछ नहीं कहा। मगर पूरे घर में तमाशा मच गया। बाकी प्रतिभागियों ने कहा कि इस तरह से धक्का नहीं दिया जा सकता। इस मामले पर आम्रपाली बोलीं कि बिग बॉस आप यंग को घर में रखिए और मुझे और स्काउट को घर से बाहर जाना है। हमें घर से बाहर निकाल दीजिए। हम इस आदमी के साथ नहीं रह सकते।

बिग बॉस 20 - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस से क्या बोले यंग?
थोड़ी देर के बाद बिग बॉस ने यंग को कंफेशन रूम में बुलाया। बिग बॉस ने कहा कि यंग आपने जो कुछ भी किया वह बहुत समझदारी भरा किया। यही इस गेम में करना होता है। आपने हाथ नहीं उठाया। इस मामले में सिर्फ स्काउट की गलती है, आपकी कोई गलती नहीं है। इस पर यंग ने कहा कि मैं आपसे सिर्फ एक बात कहना चाहता हूं कि मैं अब इस घर में स्काउट के साथ नहीं रह सकता। बाकी जो आपका फैसला होगा उसे मैं मानूंगा। अगर मुझसे कोई गलती है, तो मैं उसके लिए शर्मिंदा हूं। अगर स्काउट से कोई गलती हुई हो, तो मैं उसके साथ इस घर में नहीं रह सकता। आपका जो भी फैसला हो मुझे बता देना।

बिग बॉस 20 - फोटो : सोशल मीडिया

स्काउट को क्या सजा मिली?
इस बीच बिग बॉस ने पूरे घर वालों को बुलाया और कहा कि स्काउट ने जो गलती की है उसका उन्हें दंड मिलेगा। हालांकि हर गलती की सजा एक सी नहीं होती। इसलिए स्काउट को घर से तो नहीं निकाला जाएगा, मगर वह हर एपिसोड के लिए नॉमिनेटेड रहेंगे। जब तक शो चलेगा, स्काउट ऑटोमेटिक, चाहे कोई उन्हें नॉमिनेट करे या ना करे, वह हमेशा नॉमिनेटेड रहेंगे। बिग बॉस ने स्काउट को दूसरा यह दंड दिया है कि स्काउट को दूसरी लाइफ कमाने का मौका नहीं मिलेगा। ना ही वह घर के कभी कैप्टन बन पाएंगे।  

स्काउट - फोटो : सोशल मीडिया

स्काउट ने लव को कही आपत्तिजनक बात

स्काउट, लव गिल, गुल्लू और कनिका ये चारों वर्कआउट करते हैं। ये चारों जब वर्कआउट कर रहे थे तब मजाक मस्ती चल रही थी। इस बीच स्काउट ने लव गिल को एक बहुत आपत्तिजनक बात कह दी। इस पर काजी ने कहा कि यह बहुत ही आपत्तिजनक बात थी। पहले लव गिल को पता नहीं चला कि स्काउट ने क्या बोला है, मगर जब उनसे दूसरों ने बोला तो लव गिल उसके पास आई और कहा कि आपने मेरे लिए ऐसा क्यों बोला। इसके लिए आप कितना भी सॉरी बोल लो मैं तुम्हें कभी माफ नहीं करूंगी। हालांकि बाद में स्काउ लव को मनाने की कोशिश करते रहे मगर लव गिल ने उनसे बाद नहीं की।

विज्ञापन

स्काउट - फोटो : सोशल मीडिया

क्या निराश हुए स्काउट?
मेकर्स ने शो के अगले एपिसोड का प्रोमो जारी किया है। इसमें दिखाया गया है कि स्काउट ने लव से लड़ाई होने के बाद अपने बाल शेव कर लिए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें